अपडेटेड 27 June 2024 at 15:52 IST

NEET पेपर लीक मामले में CBI की बिहार में बड़ी कार्रवाई, पटना से दो आरोपी गिरफ्तार

NEET paper leak: नीट मामले में CBI ने कार्रवाई करते हुए पटना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार है।

Follow : Google News Icon  
CBI
CBI (सांंकेतिक फोटो) | Image: PTI

NEET paper leak: NEET-UG परिक्षा में हुई धांधली को लेकर CBI की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। बिहार से लेकर यूपी, महाराष्ट्र और झारखंड तक ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। झारखंड के हजारीबाग के बाद अब CBI ने बिहार के पटना में एक्शन तेज किया है। इस मामले में CBI ने पटना से 2 आरोपियों मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।

पेपर लीक मामले में आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार की भूमिका अहम बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आशुतोष ने छात्रों के लिए सेफ हाउस ढूंढने का काम किया था। गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी मनीष प्रकाश छात्रों को लर्न प्ले स्कूल ले जाता था। NEET परिक्षा का आयोजन कराने वाली NTA पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने NTA से मांग जवाब

NEET परीक्षा में हुई धांधली को एक याचिका पर सुनावाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका  एक कोचिंग सेंटर की ओर से दायर की गई थी। याचिका में OMR शीट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को दूसरी चायिकाओं के साथ जोड़ने का आदेश देते हुए 8 जुलाई को सुनवाई की बात कही है। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की  पीठ ने 8 जुलाई तक NTA से जवाब मांगा है। अन्य संबंधित मामलों के साथ इस याचिका की सुनवाई के लिए भी यह तारीख तय की गई है।

हजारीबाग में निजी स्कूल प्रिंसिपल से पूछताछ

इससे पहले बुधवार को CBI ने झारखंड के हजारीबाग में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ की थी। प्रिंसिपल NEET पेपर लीक मामले में जांच के घेरे में है। जांच एजेंसी ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक से पूछताछ की है। जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को सॉल्वर गैंग के एक ठिकाने पर छापेमारी के दौरान NEET-UG के जले हुए पेपर मिले थे।

Advertisement

दो तालों में होता है पेपर

प्रिंसिपल एहसानुल हक ने कहा कि पेपर ले जाने वाले बॉक्स को नहीं खोला जा सका, क्योंकि इसका डिजिटल लॉक खराब हो गया था। इसके बाद उन्होंने NTA से संपर्क किया। हक ने कहा कि NTA ने उन्हें बॉक्स खोलने के लिए कटर का उपयोग करने को कहा। आपको बता दें, पेपर रखने वाले बक्सों में दो ताले लगे हुए हैं, एक मैनुअल ताला जिसे चाबी और कटर से खोलना होता है और दूसरा डिजिटल लॉक, जो परीक्षा से 45 मिनट पहले बीप की आवाज के साथ खुलता है। EOU ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: सेंगोल पर सपा MP ने भड़काई चिंगारी तो मोदी की मंत्री अनुप्रिया बोलीं-जब स्थापित हो रहा था तो ये...

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 June 2024 at 15:16 IST