लेबनान में जारी भीषण हमले के बीच UAE का बड़ा फैसला, दुबई-बेरूत की सभी उड़ानें रद्द
लेबनान में इजरायल का ताबड़तोड़ हमला जारी है। जारी हमलों के बीच UAE ने बड़ा फैसला लेते हुए दुबई-बेरूत की सभी उड़ानें रद्द कर दी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

लेबनान में इजरायल का ताबड़तोड़ हमला जारी है। जारी हमलों के बीच लेबनान में स्थिति को देखते हुए UAE ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें, दुबई और बेरूत के बीच सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। इससे पहले जॉर्डन ने स्थिति को देखते हुए बेरूत के लिए सभी उड़ानों को रद्द करने का ऐलान किया था।
जानकारी के अनुसार दुबई और बेरूत के बीच सभी उड़ाने आगामी 7 अक्टूबर तक के लिए रद्द की गई है। बता दें, 7 अक्टूबर को ही हमास के आतंकियों ने इजरायल के लोगों पर हमला करके इस जंग का ऐलान किया था। अमीराती एयरलाइन फ्लाईदुबई ने सोमवार को कहा कि "चल रहे घटनाक्रम" के कारण उसकी दुबई-बेरूत उड़ानें 7 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, पहले उसने कहा था कि बेरूत की उड़ानें 3 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। दुबई की एयरलाइंस ने ये भी कहा है कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और तदनुसार अपनी उड़ान शेड्यूल में बदलाव कर रहे हैं।
फ्रांस ने तेल अवीव और बेरूत के लिए रद्द की उड़ानें
इजरायल ने गाजा के फिलिस्तीनी क्षेत्रों और कब्जे वाले वेस्ट बैंक से लेकर यमन तक और लेबनान में आतंकवादी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किए जा रहा है। हाल के हफ्तों में कुछ एयरलाइनों ने बेरूत और तेल अवीव के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर फ्रांस ने तेल अवीव, बेरूत के लिए उड़ानें 8 अक्टूबर तक स्थगित कर दी है। एयर फ्रांस ने सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंताओं के कारण पेरिस-तेल अवीव और पेरिस-बेरूत के बीच उड़ानें 8 अक्टूबर तक सभी उड़ानें स्थगित कर दी हैं। फ्रांस एयरलाइन की ओर से यह जानकारी दी गई।
लेबनान में PFLP प्रमुख निदाल अब्देल-आल समेत 3 ढेर
इजरायल डिफेंस फोर्स ने पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन पीएफएलपी (PFLP) के लेबनान प्रमुख आतंकवादी निदाल अब्देल-आल (Nidal Abdel-Aal) का खात्मा कर दिया है। इसके आलावा लेबनान में PFLP के सैन्य कार्यालय के प्रमुख इमाद ओदेह (Imad Odeh) को भी मार गिराया। आतंकवादी निदाल अब्देल-आल और इमाद ओदेह को IDF और ISA ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक्शन लिया।
Advertisement
IDF के मुताबिक निदाल अब्देल-आल ने इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाकर उन्हें अंजाम दिया था। उसने यहूदिया और सामरिया में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का निर्देश दिया था। इजरायली नागरिकों पर हमलों में उपयोग करने के लिए आतंकवादी बुनियादी ढांचे को तैयार किया था। 9 मार्च, 2023 को बीटर इलिट में हमला और 25 मार्च, 2023 को हुवारा जंक्शन पर एक गुजरते वाहन पर हमला किया था। जिसमें IDF सैनिक घायल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: हमास, हिजबुल्लाह के बाद ईरान की बारी? नेतन्याहू ने जनता से क्यों कहा- ईरानी लोगों के साथ इजरायल खड़ा