अपडेटेड 7 August 2024 at 09:12 IST

BREAKING: बांग्लादेश में जाने-माने एक्टर शान्तो खान और उनके पिता को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बांग्लादेश में तख्तापलट के बावजूद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक्टर शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने पिट-पिटकर हत्या कर दी।

Shanto Khan & Salim Khan
शान्तो खान और उनके पिता सलीम खान की हत्या | Image: Social Media

बांग्लादेश में तख्तापलट के बावजूद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का विराध प्रदर्शन अब भी जारी है। उग्र भीड़ अब लोगों को अपना शिकार बना रही है। जानकारी मिल रही है कि बांग्लादेशी एक्टर शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बांग्ला चलचित्र ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी हत्या की पुष्टि की है।

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बड़ी खबर मिल रही है। मशहूर अभिनेता शान्तो खान और उनके पिता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों घर जाने के दौरान भीड़ के शिकार हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, शांतो खान और उनके पिता सलीम सोमवार दोपहर अपने घर जाते समय फरक्काबाद बाजार में उपद्रव में शामिल हो गए थे।

घर जाने के दौरान भीड़ का हुए शिकार

शान्तो खान और उनके पिता का सामाना अचानक भीड़ से हुआ। पहले तो उन्होंने अपने हथियारों से गोली चलाकर खुद को बचा लिया था। लेकिन बाद में हमलावरों सलीम खान और शांतो खान पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शान्तो खान के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वह फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी करते थे। सलीम खान मुजीबुर रहमान पर बनी फिल्म के प्रोड्यूसर थे।

बाप-बेटे पर कई केस दर्ज

रिपोर्टस के मुताबिक, सलीम खान और उनके बेटे पर कई केस दर्ज है। चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदी में अवैध रूप से रेत खनन के लिए सलीम को दोषी ठहराया गया था। वह इसके लिए जेल भी जा चुका था। वर्तमान में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में मामला भी चल रहा था। शांतो खान के खिलाफ भी 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित करना का आरोप लगा है। इस आरोप में उन पर केस भी दर्ज किया गया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार चलाएंगे नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 09:07 IST