अपडेटेड 2 January 2026 at 12:25 IST

बांग्लादेशी अब खाएंगे सूअर की लीद वाले खाद का अमेरिकी कॉर्न? मुस्लिम देश में शुरू हुआ धार्मिक विवाद, बताया हराम

अमेरिकी दूतावास ने अपने पोस्ट में लिखा है-इस महीने अमेरिकी मक्का जो अपनी पौष्टिक क्वालिटी के लिए मशहूर है, बांग्लादेश पहुंच रहा है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर धार्मिक विवाद को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Sweet Corn
बांग्लादेशी अब खाएंगे सूअर की लीद वाले खाद का अमेरिकी कॉर्न? | Image: Shutterstock

भारत का पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में है। इस बीच अमेरिकी दूतावास के सोशल मीडिया पोस्ट ने नया तूफान खड़ा कर दिया है। उस पोस्ट इस बात का खुलासा हुआ कि बांग्लादेश अमेरिका से मक्का आयात कर रहा है। अब यह बात आग की तरह फैल गई इसके लेकर विरोध के सुर उठने लगे। इतना ही नहीं मुस्लिम-बहुल देश बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।

अब आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहे होंगे कि यह मुद्दा बांग्लादेश और वहां के लोगों से जुड़ा है, मगर सोशल मीडिया पर इस तिल का ताड़ क्यों बनाया जा रहा है? कई मुस्लिम देशों के लोग भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया क्यों दे रहे हैं? सारे सवालों का जवाब है, अमेरिका में मक्के की खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी खाद, जिसने मुसलमानों की धार्मिक भावना आहत होती है। आईए समझते हैं कैसे

अमेरिकी दूतावास के इस पोस्ट से फैली सनसनी

अमेरिकी दूतावास ने अपने पोस्ट में लिखा है, इस महीने अमेरिकी मक्का बांग्लादेश पहुंच रहा है। अपनी पौष्टिक क्वालिटी के लिए मशहूर, यह कई खाने की चीजों में एक जरूरी चीज है, जिसमें कॉर्नब्रेड और ब्रेकफास्ट सीरियल जैसी मुख्य चीजें शामिल हैं। मक्का जानवरों को खिलाने के भी काम आता है, जिससे मांस, डेयरी और अंडों की भरोसेमंद सप्लाई पक्की होती है।

यूजर्स के आ रहे हैं ऐसे कमेंट

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। यूजर्स इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं तो कई यूजर्स ने इस पोस्ट का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "ट्रंप की चापलूसी के बदले बांग्लादेश को सूअर के गोबर से उगा मक्का मिल रहा है।" वही, दूसरे ने कहा, "अब इस्लामिस्ट सूअर के मल से उगे मक्के का मजा लेंगे।"

Advertisement

अमेरिकी कॉर्न को लेकर विवाद क्यों?

कुछ कमेंट मुस्लिम धार्मिक भावनाओं को लेकर भी है। जबकि कुछ ने इसे व्यापारिक दबाव का हिस्सा बताया। हांलिति अब तक अमेरिकी दूतावास ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल, अमेरिका में मक्के की खेती में सूअर के मल (पिग मैन्योर) को आमतौर पर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और इस्लामी शरीअत में सूअर और उससे जुड़े उत्पाद हराम माने जाते हैं। बांग्लादेश की 90% से अधिक आबादी मुस्लिम है। इसी वजह से यह मुद्दा धार्मिक भावनाओं से जुड़कर वायरल हो गया।

हालांकि,यह पहला मौका नहीं जब बांग्लादेश में पोर्क से जुड़ा विवाद उठा हो। कुछ साल पहले पशु और मछली चारे में इस्तेमाल होने वाले मीट एंड बोन मील (एमबीएम) में सूअर के मांस के अवशेष मिलने पर सरकार ने इसका आयात और बिक्री प्रतिबंधित कर दी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ बातचीत को तैयार वेनेजुएला,राष्ट्रपति मादुरो ने कही ये बात

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 12:25 IST