Myanmar Earthquake: म्यांमार में 7.7 की तीव्रता से डोली धरती तो जान बचाने के लिए भागे लोग, तभी सुनामी जैसी आई लहर फिर...VIDEO
Earthquake: म्यांमार में 7.7 की तीव्रता से आए भूंकप में कई बहुमंजिला इमारतें ढह गई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई हैं, वो बेहद भयानक और खौफनाक हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Myanmar Earthquake : म्यांमार से लेकर थाईलैंड तक शुक्रवार दोपहर को कुदरत का कहर देखने को मिला। 7.7 की तीव्रता से आए भूंकप में कई बहुमंजिला इमारतें ढह गई। भूकंप की वजह से म्यांमार की सैन्य सरकार ने राजधानी नाएप्यीडॉ (Naypyidaw) और मांडले सहित 6 क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा की है। दोपहर में आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास था। इसके बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका भी महसूस किया गया।
देश में लंबे समय से चल रहे हिंसक गृहयुद्ध के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों तक सहायता कैसे पहुंचेगी। म्यांमार में आए भूकंप के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई हैं वो इतनी भयानक और खौफनाक हैं कि हर कोई सिहर उठा। सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के कारण बिल्डिंग की छत पर बने स्विमिंग पूल का पानी बहकर अचानक नीचे आ जाता है। जिसने सड़क पर सुनामी की तरह तबाही मचाई।
भरभराकर गिरी इमारतें
म्यांमार में करीब 113 साल पहले भी ऐसी तबाही मची थी। साल 1912 में आए 7 तीव्रता के भूंकप ने बहुत तबाही मचाई थी। इस भूंकप ने वही खौफनाक तस्वीर दिखा दी है। जो शहर कुछ घंटों पहले तक सुंदर और साफ-सुथरा दिख रहा था, वो भूकंप के झटकों से मलबे और ईंट-पत्थर के ढेर में तब्दील हो गया। जो गंगनचुंबी इमारतें भूकंप से पहले आसमान को छू रही थी, वो चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह ढह कर मलबा बन गई।
चीन में भी नुकसान
म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ में भूकंप से धार्मिक स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है, उनके कुछ हिस्से ढह गए और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून को जोड़ने वाले राजमार्ग के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए है। भूकंप के झटके चीन के युन्नान और सिचुआन प्रांतों में भी महसूस किया। म्यांमार की सीमा पर स्थित रुइली (Rayli) शहर में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हुए हैं।
Advertisement
(भाषा इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: Earthquake: दिल्ली-NCR में बैंकॉक जैसा आए 7.7 तीव्रता का भूचाल तो क्या होगा? राजधानी में मच सकती है कितनी तबाही