आदमियों का प्राइवेट पार्ट खाता था ये साइको किलर, फ्रिज में रखकर 10 महीनों तक... आज भी जिंदा है ये 'नरभक्षी'; खुद बताई थी पूरी कहानी
ARMIN Meiwes: जर्मनी का आर्मिन मेवाइज एक ऐसा साइको किलर था, जो इंसानों के प्राइवेट पार्ट खाता था। उसे दुनिया का सबसे खतरनाक साइको किलर, और नरभक्षी भी कहा जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

ARMIN Meiwes: दुनिया में साइको किलर्स के किस्से नए नहीं हैं। कइयों ने हैवानियत की ऐसी हद पार कर दी थी कि उसका नाम सुनकर भी लोग डर जाते थे। ऐसा ही एक साइको किलर था, जो आज भी लोगों के जहन में खौफ की शक्ल में जिंदा है।
जर्मनी का आर्मिन मेवाइज एक ऐसा साइको किलर था, जो इंसानों के प्राइवेट पार्ट खाता था। उसे दुनिया का सबसे खतरनाक साइको किलर, और नरभक्षी भी कहा जाता है। हैरानी की बात ये है कि आर्मिन मेवाइज आज भी जिंदा है।
पेशे से कंप्यूटर टेक्नीशियन था मेवाइज
आर्मिन जर्मनी के रॉटेनबर्ग में रहता था, और पेशे से कंप्यूटर टेक्नीशियन था। साल 2001 में उसने बर्न्ड नाम के एक व्यक्ति के साथ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया को हैवानियत की एक खूंखार शक्ल दिखा दी। बताया जाता है कि उसने उस व्यक्ति को अपने घर बुलाया। उसका प्राइवेट पार्ट काटा। इस हैवानियत के बीच बर्न्ड जिंदा था, और जिंदगी की भीख मांग रहा था।
इसके बाद उसने उसकी पीठ से मांस का टुकड़ा निकाला। तब भी वो शख्स जिंदा था। फिर उसने अपना डिनर टेबल सजाया। फेवरेट डिनर सेट निकाला। कैंडिल जलाया, और फिर उस मांस के टुकड़े को फ्राई करके ‘प्रिंसेस पोटैटो’ और स्प्राउट्स के साथ खाने लगा। आपको बता दें कि ये बातें उसने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। उसने ये भी बताया था कि खाने के बाद उसने बर्न्ड को बाथटब में लिटाकर गर्दन पर चाकू से मारा, जिसके बाद वो शख्स मर गया।
Advertisement
10 महीनों तक खाया
उसने बताया था कि बर्न्ड की हत्या के बाद उसने उसे टुकड़ों में काटा, और फ्रिज में रख दिया। 10 महीनों तक वो उसे धीरे-धीरे खाता रहा। उसने इस घटना का एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने एक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था।
आपको बता दें कि साल 2002 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जनवरी 2004 में उसे दोषी ठहराया गया, और 8 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई। दोबारा ट्रायल में उसे उम्रकैद की सजा हुई। 63 साल की उम्र में आर्मिन आज भी जेल में बंद है, और जिंदा है।