भयंकर हमला, भयानक तबाही... सीजफायर के बीच इजरायल ने लेबनान में मचाया कोहराम, हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों पर भीषण अटैक
IDF ने कन्फर्म किया है कि उसने पिछले एक दिन में दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के उन गुर्गों के खिलाफ कई हमले किए हैं, जिन्होंने "सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन किया था।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

IDF ने कन्फर्म किया है कि उसने पिछले एक दिन में दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के उन गुर्गों के खिलाफ कई हमले किए हैं, जिन्होंने "सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन किया था।" गुरुवार और शुक्रवार की आधी रात को सीजफायर लागू होने के बाद यह इस तरह की पहली कार्रवाई है।
सेना का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में "येलो लाइन" के दक्षिण में तैनात सैनिकों ने "उन आतंकवादियों की पहचान की, जिन्होंने सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन किया और येलो लाइन के उत्तर से सेना की ओर इस तरह से आगे बढ़े जिससे तत्काल खतरा पैदा हो गया था।"
'कई इलाकों में आतंकवादियों पर हमला किया'
IDF का कहना है कि इजरायली वायु सेना और जमीनी सैनिकों ने "खतरे को खत्म करने" के लिए "दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में आतंकवादियों पर हमला किया।"
दक्षिणी लेबनान में येलो लाइन का मतलब सेना की उस तैनाती रेखा से है, जो गुरुवार रात को सीजफायर लागू होने के समय मौजूद थी।इसके अलावा, सेना का कहना है कि उसने दक्षिणी लेबनान में तैनात जमीनी सैनिकों की मदद के लिए तोपखाने से गोलाबारी की, "और खतरों के जवाब में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया।"
Advertisement
'सैनिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे'
IDF का कहना है कि वह "राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार" काम कर रहा है। सेना ने एक बयान में कहा, "तदनुसार, IDF को खतरों के खिलाफ आत्मरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार है, साथ ही वह इजरायली नागरिकों और जमीन पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।"
IDF का कहना है कि "आत्मरक्षा और खतरों को खत्म करने की कार्रवाई सीजफायर से बाधित नहीं होती है," और उसने यह भी जोड़ा कि वह "इजरायल के नागरिकों और अपने सैनिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगा, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।"