हाथ जोड़े, घुटनों पर बैठे... इस देश के प्रधानमंत्री ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी का अनोखे अंदाज में किया स्वागत, VIDEO

उनका यह अंदाज देख मेलोनी भी हैरान हो गईं। वो मुस्कुराने लगीं और उन्हें उठाने की कोशिश की। बाद में दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले भी मिले।

Albanian PM kneels to welcome Giorgia Meloni
Albanian PM kneels to welcome Giorgia Meloni | Image: X

Giorgia Meloni news: तिराना में आयोजित यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन (EU summit) में अजब-गजब नजारा देखने को मिला। समिट में इटली की  प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अनोखे अंदाज में स्वागत हुआ। यहां उनका ग्रैंड वेलकम करते हुए अल्बानियाई प्रधानमंत्री एदी रामा हाथ जोड़कर घुटनों पर बैठ गए। उनका यह अंदाज काफी सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है।

अल्बानिया की राजधानी तिराना में यूरोपीय देशों के एक दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों के अलावा 20 और देशों के नेता शामिल हुए।

मेलोनी का अलग अंदाज में स्वागत

सम्मेलन में शामिल होने वाले हर नेता का वैसे तो अल्बानियाई प्रधानमंत्री एदी रामा ने शानदार तरीके से स्वागत किया। बारिश के बीच छतरी लेकर उन्होंने हर नेता को रिसीव किया। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बनी, जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सम्मेलन के रेड कारपेट पर पहुंची। मेलोनी को देखते हुए अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने हाथ में मौजूद छतरी को नीचे रख दिया और हाथ जोड़ते हुए उनके लिए घुटनों पर बैठ गए।

उनका यह अंदाज देख मेलोनी भी हैरान हो गईं। वो मुस्कुराने लगीं और उन्हें उठाने की कोशिश की। बाद में दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले भी मिले।  जान लें कि एडी रामा अक्सर मेलोनी को अपनी इतालवी "बहन" कहते हैं।

Advertisement

पहले भी कर चुके हैं ऐसा

वैसे यह पहला मौका नहीं था जब एडी रमा ने यूं मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठकर उनका स्वागत किया हो। इससे पहले जनवरी में जब इटली की प्रधानमंत्री अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट में पहुंची थीं तब भी अल्बानिया प्रधानमंत्री ने ऐसा ही कुछ किया था। तब इतालवी PM के 48वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने घुटने पर बैठकर उनका स्वागत किया था। इस दौरान एडी रामा ने मेलोनी को एक स्कार्फ भी गिफ्ट किया था।

यह भी पढ़ें: Zero Tariff: भारत ट्रंप को ऑफर कर रहा जीरो टैरिफ, क्या है इसका मतलब, बिना टैक्स बिकेंगे अमेरिकी सामान? जानिए सबकुछ

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड