अपडेटेड 9 January 2026 at 13:02 IST
Air India: ब्रिटेन जा रही एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स डायवर्ट, यहां हुई लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह
Air India Flight: खराब मौसम की वजह से ब्रिटेन जा रही एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स आज, 9 जनवरी को डायवर्ट हुई। एक फ्लाइट को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करना था। तो दूसरी अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Air India Flight Diversion: शुक्रवार, 9 जनवरी को भारत से ब्रिटेन के अलग-अलग जगहों पर जा रही एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। एक फ्लाइट मुंबई से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट, तो दूसरी अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थी। खराब मौसम के चलते इन दोनों फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर हुई फ्लाइट की लैंडिंग
लंदन जा रही एयर इंडिया की AI131 फ्लाइट ने मुंबई से उड़ान भरी थी। इसे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करना था। खराब मौसम की वजह से विमान को पहले हीथ्रो के ऊपर ही चक्कर लगाना पड़ा। आखिर में पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए प्रायोरिटी लैंडिंग की रिक्वेस्ट की। फिर विमान को लंदन के गैटविक डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि प्लेन को गैटविक में सुरक्षित उतरा गया और सभी यात्रियों को मदद दी गई।
अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थीं दूसरी फ्लाइट
इसी तरह, अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली AI117 फ्लाइट भी खराब मौसम की वजह से अपने डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई और आसमान में चक्कर लगाती रही। उसे होल्ड पर रहना पड़ा। क्रू ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और प्रोसीजर के अनुसार प्रायोरिटी लैंडिंग की इजाजत लेकर लंदन में लैंड किया।
इससे पहले पिछले हफ्ते इसी तरह के एक मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बार-बार असफल प्रयास करने के बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से सुबह करीब 6:30 बजे आने वाली फ्लाइट IX-2171 ने कम विजिबिलिटी की वजह से 17 बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी। सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक न्यूनतम स्तर से नीचे दृश्यता होने की वजह से वायु यातायात नियंत्रण ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।
Advertisement
इसके बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया था।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 January 2026 at 13:02 IST