अपडेटेड 16 March 2025 at 16:39 IST
नाइट क्लब में 1,500 से अधिक लोग कर रहे थे पार्टी, आग लगने से 51 की जलकर मौत और 100 झुलसे
उत्तर मैसेडोनिया के पूर्वी शहर कोकानी में रविवार सुबह एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 51 लोगों की जलकर मौत हो गई और 100 से अधिक घायल है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

North Macedonia: बाल्कन क्षेत्र में स्थित दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया है। दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 51 लोगों की जलकर मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हैं। गृह मंत्री पांसे तोशकोवस्की ने मौत की पुष्टि की है। नाइट क्लब में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त नाइट क्लब में 1,500 से अधिक लोग मौजूद थे। ये नाइट क्लब राजधानी स्कॉप्जे (Skopje) से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ये हादसा देर रात 2:35 बजे मशहूर स्थानीय हिप-हॉप कपल ADN की LIVE परफॉरमेंस के दौरान हुआ है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक आतिशबाजी के कारण छत में आग लग गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में क्लब के अंदर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है, जिसमें युवा धुएं के बीच से भाग रहे हैं और लोगों से जल्द से जल्द क्लब से बाहर निकलने की अपील की जा रही है।
सबसे बुरी त्रासदी
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि घायलों को राजधानी स्कॉप्जे के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री अर्बेन तरावरी (Arben Taravari) ने बताया कि 118 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्होंने कहा कि उन्हें पड़ोसी देशों से सहायता के प्रस्ताव मिले हैं।
उत्तर मैसेडोनिया की आबादी 20 लाख से भी कम है। ये हादसा हाल के दिनों में आई सबसे बुरी त्रासदी है। प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की (Hristijan Mickoski) ने X (पहले ट्विटर) पर इसे मैसेडोनिया के लिए बहुत दुखद दिन बताया है।
Advertisement
एक आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय मीडिया MKD के अनुसार, यह क्लब एक पुरानी इमारत में चल रहा था, जो पहले एक गोदाम हुआ करता था। हादसे का बाद स्थानीय अधिकारी नाइट क्लब के लाइसेंस और सुरक्षा मानको की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: 'ओवैसी और अबू आजमी मुस्लिम समाज के नेता नहीं', औरंगजेब विवाद के बीच जफर सरेशवाला ने दिया ऐसा जवाब कि...
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 16:16 IST