अपडेटेड 27 April 2025 at 19:38 IST

3.41 करोड़ में नीलाम हुआ Titanic जहाज डूबने से पहले लिखा खत, ऐसा क्या लिखा है इस लेटर में?

टाइटैनिक 10 अप्रैल, 1912 को साउथेम्प्टन, इंग्लैंड से अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ था। माना जाता है कि नीलाम हुआ खत टाइटैनिक जहाज पर लिखा गया एकमात्र उदाहरण है।

A letter written onboard Titanic before it sank sells for almost 3.41 crores at auction
3.41 करोड़ में नीलाम हुआ Titanic पर लिखा खत | Image: AP

Titanic Letter Auction : टाइटैनिक जहाज डूबने से पहले उस पर लिखा एक खत करीब 399,000 डॉलर (करीब 3.41 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ है। इस खत को जहाज डूबने से कुछ दिन पहले एक यात्री ने लिखा था। इस खत में यात्री आर्किबाल्ड ग्रेसी (Archibald Gracie) ने अपना अनुभव साझा किया है।

आर्किबाल्ड ग्रेसी वो खुशकिस्मत यात्री थे जो टाइटैनिक पर जिंदा बचे थे। टाइटैनिक पर फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहे आर्किबाल्ड ग्रेसी ने 10 अप्रैल, 1912 को ये खत अपने परदादा को लिखा था। उन्होंने इसे एक शानदार जहाज बताते हुए कोई राय बनाने से पहले अपनी यात्रा के अंत तक इंतजार करने की बात लिखी थी।

आर्किबाल्ड ग्रेसी का लिखा खत (PC-AP)

खत को किसने खरीदा?

टाइटैनिक 10 अप्रैल, 1912 को साउथेम्प्टन, इंग्लैंड से अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ था। ग्रेसी के इस अनमोल खत को निलामी के लिए इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित 'हेनरी एल्ड्रिज एंड सन' नीलामी घर में रखा गया था। इसकी शुरुआती नीलामी 60,000 पाउंड रखी गई थी, लेकिन बाद में 300,000 पाउंड में नीलाम हुआ। इसे अमेरिका के एक निजी संग्रहकर्त्ता (Private Collector) ने खरीदा है।

टाइटैनिक पर लिखा एकमात्र खत

माना जाता है कि ग्रेसी द्वारा यह खत टाइटैनिक जहाज पर लिखा गया एकमात्र उदाहरण है, जो अपनी यात्रा के दौरान उत्तरी अमेरिका में कनाडा के न्यूफाउंडलैंड (Newfoundland) के पास एक हिमखंड से टकराने के बाद डूब गया था। यह टाइटैनिक की पहली यात्रा थी, जिसमें करीब 1,500 लोग मारे गए थे। नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने इसे "एक असाधारण संग्रहालय ग्रेड का टुकड़ा" बताया है।

Advertisement

हादसे के बाद टाइटैनिक के डूबने से पहले ग्रेसी जहाज से कूद गए थे और एक पलटी हुई नाव पर चढ़ने में कामयाब रहे। बाद में उन्हें लाइफबोट पर सवार अन्य यात्रियों ने बचाया। जब वह न्यूयॉर्क शहर लौटे, तो अपने अनुभवों का लेखा-जोखा अपनी किताब 'The Truth about the Titanic' में लिखा।

ग्रेसी 10 अप्रैल, 1912 को साउथेम्प्टन से टाइटैनिक पर सवार हुए और प्रथम श्रेणी के केबिन C51 में यात्रा शुरू की थी। नीलामीकर्ता एल्ड्रिज ने कहा कि उसकी किताब को उस रात की घटनाओं का सबसे विस्तृत विवरण माना जाता है, जिस रात जहाज डूबा था। नीलाम हुए खत पर क्वीन्सटाउन, आयरलैंड (Queenstown, Ireland) का डाक टिकट लगा था, जो डूबने से पहले टाइटैनिक के दो पड़ावों में से एक था। 1912 के अंत में आर्किबाल्ड ग्रेसी की मौत हो गई थी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Declaration of War: युद्ध का ऐलान कैसे होता है, क्या भारत-पाकिस्तान के बीच हैं युद्ध जैसे हालात?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 April 2025 at 19:38 IST