Video: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा के जनाजे में दिखा 'मिस्‍ट्री किलर' का खौफ, सलाउद्दीन की सुरक्षा में AK-47 से लैस दिखे आतंकी

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान के जनाजे में हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन और अल-बदर कमांडर बख्त जमीन खान शामिल हुए। एक वीडियो सामने आई जिसमें बड़े आतंकी कमांडर की सुरक्षा में बंदूकधारी तैनात दिखे, पढ़ें पूरी खबर।

Pulwama mastermind Hamza Burhan funeral: पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत हो गई, उसका जनाजा पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में किया गया। जनाजे में कई बड़े आतंकी संगठनों के टॉप कमांडर भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, जनाजे में हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन और अल-बदर के प्रमुख बख्त जमीन खान भी मौजूद थे। जिनकी सुरक्षा में कड़े इंतजाम किए गए थे। जब तक ये सभी आतंकी वहां रहे AK-47 जैसे भारी हथियारों से लैस आतंकी उनकी सुरक्षा के लिए तैनात थे।

कौन था हमजा बुरहान?

अर्जुमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान को 2019 के पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हुए थे। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में छिपा हुआ था। कुछ दिन पहले मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी।

जनाजे में पहुंचे बड़े आतंकी

जनाजे में बड़ी संख्या में आतंकी कमांडर पहुंचे। हमजा को इस्लामाबाद में दफनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। हमजा बुरहान को भारत ने 2022 में आतंकी घोषित किया था। ये घटना पाकिस्तान और PoK में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों को दिखाती है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली-NCR में बारिश... लू के थपेड़ों और गर्मी से राहत

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड