BREAKING: दिल्ली-NCR में बारिश... लू के थपेड़ों और गर्मी से मिली बड़ी राहत, जानिए IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में बारिश होने से अचानक मौसम बदल गया है। ताजा वीडियो जीसस एंड मैरी मार्ग और चंद्रगुप्त मार्ग समेत कई इलाकों से सामने आ रही है। जहां झमाझम बारिश हो रही है। लोगों को भीषण गर्मी से राहात मिली है। जानें IMD का ताजा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rain in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश शुरू | Image: File Photo

Delhi NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में मौसम पूरी तरह से पलट गया है, कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश देख लोगों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को जीना मुश्किल हो रखा था। तपती गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ था, ऐसे में बारिश एक बड़ी राहत लेकर आई है, जिससे उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो शायद AC वाले कमरों में नहीं बैठते। दिल के वक्त लू के थपेड़ों से भी छुटकारा मिलेगा।

आने वाले दिनों में नहीं मिलेगा राहत

हालांकि इस बारिश से आने वाले दिनों की गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन फिर भी आज (23 मई) को  गर्मी से बहुत थोड़ी हल्की राहत मिल सकती है। आने वाले 7 दिनों तक फिर से दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रहने वाला है। IMD के ताजा चार्ट में आप देख सकते हैं कि अधिकतम पारा 45 डिग्री तक बना रहने वाला है।  

IMD ने पहले ही जारी किया था बारिश का अलर्ट 

बारिश होने से कुछ देर पहले IMD ने पोस्ट कर जानकारी दी थी कि, आने वाले 2 घंटे के अंदर दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। जिसके कुछ देर बाद ही दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई।

फिलहाल गर्म हवाएं रूक गई है और तेज आंधी के साथ कई जगह से बारिश हो रही है। यकीनन इससे थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन आने वाले दिनों की भीषण गर्मी के लिए भी तैयार रहना होगा। IMD ने सतर्क रहने की अपील की है और तेज आंधी के वक्त खुले में ना रहकर अपने घर में रहे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार हुआ इजाफा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड