BREAKING: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार हुआ इजाफा, चेक करें नया रेट...

Petrol-Diesel Price Hike: शनिवार, 23 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ी है। 10 दिन में तीसरी बार इसके दाम में इजाफा हुआ। इससे पहले 15 मई, 19 मई को भी इसकी कीमतें बढ़ाई गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Petrol-Diesel Price Hike Again
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम | Image: ANI

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश में ईंधन के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार (23 मई) सुबह-सुबह फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल में 87 पैसे तो डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 10 दिन में तीसरी बार ऐसा हुआ, जब इसकी कीमतें बढ़ाई गई। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

चारों मेट्रो शहर में क्या हैं नए रेट...

पेट्रोल के दाम-

दिल्ली- 99.51 (+0.87)
कोलकाता- 110.64 (+0.94)
मुंबई- 108.49 (+0.90)
चेन्नई- 105.31 (+0.82)

डीजल की कीमतें-

दिल्ली- 92.49 (+0.91)
कोलकाता- 97.02 (+0.95)
मुंबई- 95.02 (+0.94)
चेन्नई- 96.98 (+0.87)

इससे पहले बीते शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। वहीं, मंगलवार (19 मई) को दूसरी बार इसमें बढ़ोतरी की गई। तब पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। 

Advertisement

क्यों बार-बार बढ़ रहे दाम?

पेट्रोल और डीजल महंगा होने की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आया तेज उछाल है। अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल का भाव करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर से ऊपर पहुंच चुका है। क्रूड के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों पर भारी दबाव पड़ गया था। घाटा कम करने के लिए उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया। अगर कच्चा तेल लंबे समय तक इसी तरह महंगा बना रहा तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला जारी रह सकता है। 

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब पर ही पड़ता है। निजी कार-बाइक चलाने वालों का रोज का खर्च सीधे बढ़ जाएगा। डीजल महंगा होने से ट्रक, बस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जी, फल, दूध और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर दिखेगा। अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं तो महंगाई और तेजी से बढ़ सकती है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिनभर चला जबलपुर कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, समर्थ सिंह नहीं कर पाया सरेंडर, चढ़ा पुलिस के हत्थे... सुलझेगी ट्विशा की मौत की गुत्थी?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड