BREAKING: इमरजेंसी लैंडिग के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत; डोमिनिकन रिपब्लिक से सामने आया हादसे का Video
BREAKING: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश हो गया, इस हादसे में दोनों पायलटों की मौके पर मौत हो गई। विमान देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। पढे़ं पूरी खबर।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Private Jet Crash: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रावेट जेट हादसे का शिकार हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहे प्राइवेट जेट में अचानक आग लगती है, जिससे विमान में सवार दोनों पायलटों की मौके पर मौत हो जाती है। विमान में भीषण आग लग गई।
टेकऑफ के कुछ देर बाद हुआ हादसा
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान Gulfstream G200 मॉडल का था, जिसका अमेरिकी रजिस्ट्रेशन N318JF था। ये ला रोमाना से टेक्सास के ऑस्टिन जा रहा था। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट ने इमरजेंसी घोषित कर दी।
कैसे हुआ हादसा?
पायलट ने वापस ला रोमाना एयरपोर्ट की ओर मुड़ने का फैसला किया। लगभग 16 समुद्री मील दूर से लौटते हुए लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन लास्ट मूमेंट पर विमान नियंत्रण से बाहर हो गया। रनवे पर गिरने के साथ ही विमान आग की चपेट में आ गया। स्थानीय अधिकारियों और Dominican Institute of Civil Aviation (IDAC) ने पुष्टि की कि हादसे में पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई। विमान में कोई यात्री नहीं था। बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन दोनों क्रू मेंबर्स को बचाया नहीं जा सका।
विमान हासदे की होगी जांच
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी की असली वजह क्या थी। संभावना जताई जा रही है कि इंजन में समस्या आई थी। अधिकारियों ने कहा है कि पूरी जांच की जाएगी, जिसमें ब्लैक बॉक्स, विमान की स्थिति और आखिरी पलों की जानकारी शामिल होगी। ये हादसा चिंता का विषय बन गया है। प्राइवेट जेट की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।