BIG BREAKING: फिलीपींस में आए विनाशकारी भूकंप में 5 लोगों की मौत, ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें; सुनामी के अलर्ट के बाद सहमे लोग- Video
Philippines Earthquake: फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रते के भूकंप के बाद भारी तबाही देखने को मिल रही है। 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, जनरल सैंटोस सीटी में इमारतें गिरने के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर है। देखें तस्वीरें।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Philippines Earthquake: फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने देश में भारी तबाही मचा दी है। फिलीपींस से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वक्त देश में कितनी हलचल मची होगी। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण भूकंप में अब तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही बड़े लेवल पर इमारतों और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं डरा देने वाली सूचना ये भी सामने आई है कि भूकंप के बाद फिलीपींस के साथ-साथ इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
एयरपोर्ट टूटा, इमारतें और मॉल मलबे में तब्दील
दरअसल, फिलीपींस में 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जिससे लोग सहम उठे, भूकंप के वक्त झटके इतने तेज थे कि सैंटोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दीवारें ढह गई, एयरपोर्ट का बड़ा हिस्सा टूट गया, इसी शहर में एक 4 मंजिला कमर्शियल इमारत और एक मॉल भी पल भर में मलबे में तब्दील हो गया। विनाशकारी भूकंप की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है।
समुद्र में 13 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के 'जनरल सैंटोस' शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर समुद्र में था। फिलीपींस भूकंप संस्थान (Phivolcs) के मुताबिक, ये भूकंप कोताबेटो ट्रेंच में हलचल के कारण जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।