बिश्केक पहुंचते ही पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, भारतीय समुदाय ने योग और डांस से समां बांधा; SCO समिट में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री
दो दिवसीय किर्गिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। बिश्केक में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी के सामने भव्य शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखने के बाद प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

PM Modi in Kyrgyzstan Bishkek: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मंत्रिमंडल अध्यक्ष कासिमलियेव आदिलबेक अलेशोविच ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद होटल पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी के सम्मान में एक खूबसूरत प्रस्तुति दी।
बिश्केक के एक होटल में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। यहां आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक समारोह में प्रवासियों ने गायन, नृत्य और योगासन किया, जिसका पीएम मोदी ने भरपूर आनंद लिया।
पीएम मोदी को देख झूम उठे भारतीय
इसके अलावा, पीएम मोदी की एक झलक को बेताब भारतीय समुदाय के लोगों में उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही होटल पहुंचे, प्रवासियों की खुशी देखते ही बन रही थी। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनसे बातचीत की और हाथ मिलाया। यहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोग तिरंगा लहराते दिखाई दिए।
PM ने गर्मजोशी भरे स्वागत की दिखाई झलक
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर गर्मजोशी भरे स्वागत की कुछ झलकियां अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'भारत से बिश्केक तक, आज शाम भारतीय समुदाय की ओर से बहुत ही खास स्वागत हुआ।'
Advertisement
किर्गिस्तान के मंत्रिमंडल अध्यक्ष का जताया आभार
इससे पहले उन्होंने बिश्केक पहुंचने पर ट्वीट कर लिखा, 'किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, श्री आदिलबेक कासिमालिएव का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। मैं अलग-अलग नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करूंगा और कल और परसों SCO समिट में शामिल होऊंगा।'
एक मंच पर दिखे मोदी-पुतिन-जिनपिंग
पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित हो रहा है। मध्य एशिया में आयोजित इस बैठक में बड़े नेताओं का जमावड़ा लगेगा, जिसमें पीएम मोदी के अलावा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूप के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दुनिया के अन्य नेता शामिल होंगे।
Advertisement
इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सीमा पार खतरों के साथ व्यापार, ऊर्जा, परिवहन संपर्क और डिजिटल सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, यूक्रेन युद्ध और क्षेत्रीय घटनाक्रम भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं।