PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर ताशकंद पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, उज्बेकिस्तान पार्क में दी श्रद्धांजलि; PHOTOS
PM Modi In Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के राजकीय दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के स्वागत मे खुद राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव पहुंचे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

PM Modi In Uzbekistan: शनिवार, 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गौरतलब है कि पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान का यह चौथा दौरा है।
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव भी मौजूद थे। यांगी उज्बेकिस्तान पार्क उज्बेकिस्तान के सबसे बड़े सार्वजनिक पार्कों में से एक है। इसे उज्बेकिस्तान की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 अगस्त, 2021 को खोला गया था।
PM मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी ने विमान से उतरने के बाद मिर्जियोयेव गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेक राष्ट्रपति के गर्मजोशी से स्वागत को स्वीकारते हुए उन्हें गले लगाया।
यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे में सबसे पहले यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव भी मौजूद थे। यांगी उज़्बेकिस्तान पार्क उज्बेकिस्तान के सबसे बड़े सार्वजनिक पार्कों में से एक है। इसे उज्बेकिस्तान की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 अगस्त, 2021 को खोला गया था।
Advertisement
द्विपक्षीय वार्ता और रणनीतिक साझेदारी
इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-संबंधी क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेंगे।
दौरे से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा?
दौरे से पहले मोदी ने कहा 'हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा, ऊर्जा के क्षेत्र में हमारे सहयोग को और गहरा करने और विकसित भारत और यांगी उज्बेकिस्तान के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ अपनी चर्चाओं के लिए मैं उत्सुक हूं।
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह शास्त्री स्मारक और ताशकेंट स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे, जो हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले घनिष्ठ सांस्कृतिक और जन-संबंधों को श्रद्धांजलि है।