Nepal flood: अब तक 699 की मौत,  24,00 लोग अभी भी लापता, संकट के बीच भारत की मदद को सराहा

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ से भारी जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस जलप्रलय में 699 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस त्रासदी में 287 भारतीय नागरिक भी अभी भी लापता है।

floods in Nepal Minister of Foreign Affairs of Nepal Shisir Khanal
699 की मौत,  24,00 लोग अभी भी लापता, संकट के बीच भारत की मदद को सराहा | Image: X

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने शनिवार को कहा, "इलाकों से 626 लाशें बरामद की गई हैं और लगभग 2400 लोग अभी भी लापता हैं। इलाकों से 4,450 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है, जिनमें 187 से ज़्यादा विदेशी नागरिक शामिल हैं।

आगे उन्होंने कहा 'जैसे-जैसे ऑपरेशन जारी रहेंगे, हताहतों, लापता लोगों और नुकसान के आंकड़े बदल सकते हैं क्योंकि खोज और वेरिफिकेशन ऑपरेशन जारी रहेंगे। इसलिए, नेपाल सरकार अपील करती है कि पब्लिक, नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया से अपील है कि वे ऑफिशियली वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें और बिना कन्फर्म रिपोर्ट पब्लिश/ब्रॉडकास्ट करने से बचें।'

699 लाशें बरामद, 2400 लोग अभी भी लापता

शनिवार को नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने कहा 626 लाशें बरामद की गई, लेकिन उनके बयान के कुछ घंटे बाद ही नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है।

वहीं, खनल ने बताया इस त्रासदी में अभी तक 2400 लोग अभी भी लापता हैं। इलाकों से 4450 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है, जिनमें 187 से ज़्यादा विदेशी नागरिक शामिल हैं। आगे उन्होंने यह भी बताया कि जैसे-जैसे ऑपरेशन जारी रहेंगे, हताहतों, लापता लोगों और नुकसान के आंकड़े बदल सकते हैं, क्योंकि खोज और वेरिफिकेशन ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Advertisement

विदेशियों के लिए डेडिकेटेड इमरजेंसी कंट्रोल रूम बना

खनल ने कहा सर्च और रेस्क्यू टीमें, जिनमें सिक्योरिटी वाले, राज्य और लोकल सरकारें, मेडिकल और इमरजेंसी रेस्पॉन्डर शामिल हैं, रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन जिलों के प्रभावित इलाकों में लगातार मिलकर काम कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को ढूंढा जा सके, खोजा जा सके, बचाया जा सके और उनकी मदद की जा सके, जिन्हें तुरंत मदद की ज़रूरत है।

कई विदेशी नागरिक भी लापता हैं, इसलिए मिनिस्ट्री में एक डेडिकेटेड इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया गया है। हमारे डिप्लोमैटिक मिशन भी लगातार वेरिफाइड जानकारी शेयर और अपडेट कर रहे हैं, परिवारों से बातचीत को आसान बना रहे हैं और कोई भी ज़रूरी मदद, पहचान और वापस भेजने के तरीके बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

संकट के बीच भारत की मदद को सराहा

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और मानवीय मदद दी जा रही है। हम अपने दोस्तों और पार्टनर्स के बहुत आभारी हैं। भारत से हमें पहले ही 57 टन से ज्यादा राहत सामग्री मिल चुकी है।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है और पड़ोसी देश को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और उन्होंने यह भी कहा कि राहत सामग्री लगातार भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल जलप्रलय में फंसे 88 भारतीय रेस्क्यू, 287 लोगों से कोई संपर्क नहीं, MEA ने जारी किया ताजा आंकड़ा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड