'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त हैं... मैं उनके जैसा नहीं', G-7 में PM मोदी की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे

Trump Praises PM Modi again: खुद की तुलना पीएम मोदी से करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं... जरा उन्हें देखिए।

PM Modi-Donald Trump
PM Modi-Donald Trump | Image: Republic

Donald Trump on PM Modi: G-7 समिट के लिए फ्रांस में विश्व नेताओं का जमावड़ा लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समिट में हिस्सा लेने गए हैं। G-7 समिट के दौरान ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने उन्हें 'शांत', 'संयमित' और 'टोटल किलर' बताते हुए उनके स्वभाव को सराहा है।

PM मोदी की फिर की तारीफ

विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच में ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए यह बातें कहीं। खुद की तुलना उनसे करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं... जरा उन्हें देखिए।

PM मोदी-ट्रंप की बैठक

G-7 समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्विपक्षीय मुलाकात भी करने वाले हैं। बैठक कुछ ही देर में शुरू होगी। इस मुलाकात में समुद्री सुरक्षा, टैरिफ नीति, ऊर्जा सुरक्षा और एच-1बी वीजा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक का सबसे अहम मुद्दा भारत और अमेरिका के बीच व्यापक व्यापार समझौता रह सकता है। 

इससे पहले दिन में G7 समिट के दौरान सभी विश्व नेताओं के ग्रुप फोटो सेशन और बैठक में दोनों नेताओं की संक्षिप्त मुलाकात हुई थी। ट्रंप और मोदी 16 महीनों से अधिक समय बाद एक दूसरे से मिले। इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का हैंडशेक करते हुए अभिवादन किया। 

Advertisement

पहले भी कई बार कर चुके हैं तारीफ

वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब ट्रंप ने पीएम मोदी को यूं सराहा हो। वो अक्सर ही ऐसा करते रहते हैं। ट्रंप कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दृढ़ और मजबूत नेता के रूप में पेश कर चुके हैं, जो कठिन और महत्वपूर्ण फैसले लेने की क्षमता रखते हैं। 25 मई को भी उन्होंने पीएम मोदी की भरपूर तारीफ की और खुद को उनका बड़ा फैन बताया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत उन्हें पूरी तरह से भरोसा कर सकता है और उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया था।

यह भी पढ़ें: 'अभी फाइनल नहीं है, अगर मुझे पसंद नहीं आया तो फिर से बम गिराकर धुआं-धुआं कर देंगे', MoU पर साइन करने से पहले ट्रंप ने दी ईरान को खुली धमकी
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड