अपडेटेड 1 October 2024 at 20:16 IST

'गोमांस खाना इस्लाम में...', जाकिर नाइक आका PAK की गोद में बैठकर भारत में बीफ बैन पर ये क्या बोल गया

पाकिस्तानी पत्रकार इरफान सिद्दीकी ने जब जाकिर नाइक से गोमांस पर सवाल पूछा तो, नाइक ने पत्रकार को इस्लामिक शरीयत का पाठ पढ़ा दिया।

Zakir naik on beef ban in india
भारत में बीफ बैन पर जाकिर नाइक का बयान | Image: Facebook

Zakir Naik in Pakistan : कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक और भगोड़ा जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान में है। वो पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचा। भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े जाकिर नाइक का पाकिस्तान रेड कार्पेट स्वागत किया गया। कई मंत्रियों समेत पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की है। वो वहां इस्लामाबाद, कराची और लाहौर समेत कई बड़े शहरों में भाषण देगा।

पाकिस्तान से जाकिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जिओ टीवी के पत्रकार इरफान सिद्दीकी के साथ गोमांस पर चर्चा कर रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार इरफान सिद्दीकी ने जब जाकिर नाइक से गोमांस पर सवाल पूछा तो, नाइक ने पत्रकार को इस्लामिक शरीयत का पाठ पढ़ा दिया। दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत के कई राज्यों में गोमांस पर लगे बैन को लेकर पूछा था कि क्या मुसलमानों को इसे फैसले का सम्मान करना चाहिए?

इस्लाम में गोमांस खाना फर्ज नहीं- जाकिर नाइक

इस सवाल के जवाब में इस्लामिक उपदेशक ने कहा कि इस्लाम में गोमांस खाना फर्ज नहीं है। नाइक ने इस्लामिक शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि आप जिस देश में रह रहे हैं, आपको उस देश के कानूनों का पालन तब तक करना चाहिए, जब तक कानून अल्लाह और अल्लाह के रसूल के खिलाफ न जाए। इसलिए अगर गोमांस खाने पर प्रतिबंध का कोई कानून है, तो हर मुसलमान को उसका सम्मान करना चाहिए।'

एक उदाहरण देते हुए नाइक ने कहा कि अगर कोई मुल्क नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाता है, तो आप इस कानून को मत मानिए। क्योंकि नमाज पढ़ना इस्लाम में फर्ज है। लेकिन गोमांस खाने पर लगे प्रतिबंध को मानना चाहिए, क्योंकि गाय का गोश्त खाना इस्लाम में फर्ज नहीं है। जाकिर नाइक ने गोमांस प्रतिबंध को राजनीतिक मुद्दा बताया।

Advertisement

भारत ने जाकिर को किया है भगोड़ा घोषित

आपको बता दें कि भारत ने साल 2016 के अंत में जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसपर भारत में अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी, दुर्भावना और घृणा को बढ़ावा देने का आरोप है। जाकिर नाइक भारत से भगोड़ा घोषित होने के बाद से ही मलेशिया में रह रहा है। भगोड़े जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने और भारत में विवादित बयान देने का आरोप है। 2017 में जाकिर नाइक मलेशिया भागा था। तब से ही वह भगोड़े की तरह रहा है। 

ये भी पढ़ें: घुटने के 2 इंच नीचे गोली, 8 से 10 टांके... कैसी है गोविंदा की हालत? डॉक्टर ने दिया ताजा अपडेट

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 October 2024 at 20:13 IST