घुटने के 2 इंच नीचे गोली, 8 से 10 टांके... कैसी है गोविंदा की हालत? डॉक्टर ने दिया ताजा अपडेट
Govinda Health Update: डॉक्टर ने गोविंदा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल गोविंदा की हालत कैसी है और उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिल सकती है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Govinda Health Update: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 90 के दशक के कॉमेडी किंग और सुपरस्टार गोविंदा के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वह खतरे से बाहर आ गए हैं। इस बीच डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल गोविंदा की हालत कैसी है और उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिल सकती है।
गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए। उनसे गलती से अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। घटना के बाद फौरन ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गोविंदा की हालत अब कैसी है? इस पर एक्टर के डॉक्टर का बयान सामने आया है।
घुटने के 2 इंच नीचे गोली, 8 से 10 टांके...
गौरतलब है कि एक्टर के साथ हुए हादसे की खबर आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए। वह लगातार अपने चहेते एक्टर के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच डॉक्टर अग्रवाल ने गोविंदा का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि गोविंदा की हेल्थ अब कैसी है और उन्हें अस्पताल से कब डिस्चार्ज मिलेगा। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि गोविंदा अभी ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं। अब उनकी हालत में सुधार है। उन्हें 8 से 10 टांके आए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि गोविंदा को घुटने से दो इंच नीचे गोली लगी है।
कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?
गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कब तक मिलेगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement
कब और कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि गोविंदा मंगलवार, 1 अक्टूबर को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह एयरपोर्ट जाने के लिए अपने घर से निकलने वाले थे। जिस बंदूक से गोविंदा को गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैर में गोली लगने के बाद काफी खून बहा था, जिससे गोविंदा की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: गिले-शिकवे भूलाकर मामा गोविंदा का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं कश्मीरा, साथ क्यों नहीं दिखे कृष्णा?