अपडेटेड 3 October 2024 at 14:46 IST
PAK में भड़का भगोड़ा जाकिर नाइक, अनाथ बेटियों को शील्ड देने से किया इनकार, कहा- ये गैर महरम है...
मंच पर जैसे ही अनाथ बच्चियां पहुंचती हैं, तो जाकिर नाइक पीछे से चला गया। फिर बाद में वह नीचे जाकर आयोजकों पर भड़क जाता है। वह कहता है कि यह इस्लामिक...
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Zakir Naik in Pakistan : कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक भगोड़ा जाकिर नाइक (Zakir Naik) इन दिनों पाकिस्तान ( Pakistan ) में है। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले भगोड़े की पाकिस्तान में खूब मेहमाननवाजी हो रही है। हालांकि इस बीच जाकिर नाइक ने भरे मंच पर 'अनाथ लड़कियों' (Zakir Naik in an orphanage) को लेकर कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से वह खूब आलोचनाओं का शिकार हो रहा है।
पाकिस्तानी NGO के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जाकिर नाइक ने स्टेज छोड़कर विवाद खड़ा कर दिया। वह कार्यक्रम के दौरान अनाथ लड़कियों को 'बेटी' कहकर संबोधित करने पर भड़क गया। उसके मुताबिक अनाथ लड़कियों को "बेटियां" कहना अनुचित है।
मंच से भड़कता हुआ चला गया जाकिर नाईक
दरअसल, पाकिस्तान में काफी बड़ा अनाथालय है, जिसका नाम है स्वीट होम। इसके चेयरमैन जमराद खान ने अनाथ लड़कियों को जाकिर नाइक से शील्ड देने के लिए मंच पर बुलाया। इस दौरान वह बिना शील्ड दिए ही मंच से चला गया। उसने कहा कि ये तुम्हारी बेटियां नहीं, गैर महरम हैं। आप उन्हें छू नहीं सकते या उन्हें अपनी बेटियां नहीं कह सकते।
उसने कहा कि आप इंसानियत और मानवता पर चलते हुए इस्लाम के सिद्धांतों को छोड़ दिए, लेकिन जाकिर नाइक ने सिद्धांतों को नहीं छोड़ा।
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर जाकिर नाइक का ये वीडियो काफी वायरल (Zakir Naik Viral Video) हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह मंच पर जैसे ही अनाथ बच्चियां पहुंचती हैं, तो जाकिर नाइक पीछे से चला गया। फिर बाद में वह नीचे जाकर आयोजकों पर भड़क जाता है। वह कहता है कि यह इस्लामिक सिद्धांतों के खिलाफ है।
इससे पहले भारत के भगोड़े जाकिर नाइक का पाकिस्तान ने रेड कार्पेट स्वागत किया। उसने पाकिस्तान पहुंचकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप प्रधानमंत्री इशाक डार से मुलाकात भी की।
Advertisement
भारत में भगोड़ा घोषित है जाकिर नाईक
जान दें कि भारत ने साल 2016 में जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाया था। उसपर भारत में अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी, दुर्भावना और घृणा को बढ़ावा देने का आरोप है। जाकिर नाइक भारत से भगोड़ा घोषित होने के बाद से ही मलेशिया में रह रहा है। भगोड़े जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने और भारत में विवादित बयान देने का आरोप है। 2017 में जाकिर नाइक मलेशिया भागा था। तब से ही वह भगोड़े की तरह रहा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 14:44 IST