अपडेटेड 16 March 2025 at 15:31 IST
अंधेरी रात, मुंह पर नकाब और टारगेट खल्लास! वो 'अज्ञात शहंशाह' कौन जो Pakistan में घुस भारत के दुश्मनों को दे रहा मौत?
उसे ना तो किसी ने देखा है और ना ही उसके बारे में कोई जानकारी है। वो नकाब पहनकर निकलता है और पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मनों को खल्लास कर निकल जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

'अंधेरी रातों में-सुनसान राहों पर...जिसे लोग शहंशाह कहते हैं।' बॉलीवुड का ये गाना ठीक वैसा ही है जैसा इन दिनों पाकिस्तान में चल रहा है। आतंक को तिरपाल देने और आतंकवादियों को पालने वाला पाकिस्तान बहुत परेशान है। महंगाई से, भुखमरी से, गरीबी से और घरेलू आतंकवाद से। इसके अलावा पाकिस्तानी तालिबान और बलूचिस्तान ने पाकिस्तान की लंका लगाए हुए है। इन दोनों से अगर उसे थोड़ी राहत मिलती भी है तो अंधेरी रात में 'अज्ञात शहंशाह' काल बनकर आता है और शहबाज सरकार की नींद उड़ा कर चला जाता है। जी हां पाकिस्तान को अब सबसे ज्यादा चिंता उसी अज्ञात शहंशाह की है। उसे ना तो किसी ने देखा है और ना ही उसके बारे में कोई जानकारी है। वो नकाब पहनकर निकलता है और पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मनों को खल्लास कर निकल जाता है।
शनिवार की रात इसी 'अज्ञात शहंशाह' ने भारत के एक और दुश्मन का काम तमाम कर दिया। उसका नाम फैजल नदीम उर्फ अबु कताल है। अबु कताल भारत का सबसे बड़ा दुश्मन हाफिज सईद का भतीजा था और रियासी आतंकी हमला का मास्टर माइंड था। वो NIA द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित किया गया था। हर बार के पैटर्न की तरह इस बार भी नकाबपोश अज्ञात बंदूकधारियों ने झेलम जिले में शनिवार रात 8 बजे उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हालांकि चर्चा तो हाफिज सईद के मारे जाने की भी है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
एक ही पैटर्न और एक ही मकसद
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में भारत के दुश्मनों की रहस्यमयी हत्या पर नजर डालें तो सभी का पैटर्न एक जैसा है। रात के अंधेरे में नकाबपोश हमलावर आते हैं और टारगेट को गोली मारकर हवा की तरह निकल जाते हैं। उनके लिस्ट में वो ही हैं जिन्हें भारत ने मोस्ट वांटेड लिस्ट में रख चुका है। पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की टारगेट कीलिंग का ये सिलसिला साल 2021 से शुरू हुआ है। इस समय आतंकी हाफिज सईद पर भी हमला हुआ था। हालांकि, इस हमले में हाफिज सईद बच गया था। कुछ लोग कहते हैं कि यहीं से अज्ञात बंदूकधारी का हड़कंप शुरू हुआ। इसके बाद तो भारत के दुश्मन को अज्ञात बंदूकधारी चुन-चुनकर मार रहे हैं।
Advertisement
अबतक इन आतंकियों का हो चुका है खात्मा
- लश्कर आतंकी फैजल नदीम ऊर्प अबु कताल
- लश्कर-ए-तैयबा की राजनीतिक शाखा का चीफ मौलाना काशिफ अली
- ISI का अंडरकवर एजेंट मुफ्ती शाह मीर
- आतंकी मसूद अजहर का करीबी रहीम उल्लाह तारिक
- लश्कर आतंकी अकरम गाजी
- ख्वाजा शाहिद
- जियाउर रहमान
- हिजबुल आतकी बशीर अहमद पीर
- जैश आतंकी जहूर इब्राहिम
- आईएसपीआर अधिकारी मेजर दानियाल
हालांकि इन हत्याओं पर पाकिस्तान हमेशा चुप रहता है। पाकिस्तान यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ये अज्ञात बंदूकधारी कौन हैं, उन्हें किसने भेजा और क्यों ये उन लोगों की हत्या कर रहा है, जो भारत की वांटेड लिस्ट में है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 14:41 IST