अपडेटेड 16 March 2025 at 12:38 IST
Hafiz Saeed: भारत का दुश्मन नंबर-1 हाफिज सईद का खेल खत्म? पाकिस्तान में शूटरों ने मारी गोली; सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के झेलम में हुए गोलीबारी में उसे गोली लगी है। वो पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात के बाद वापस लौट रहा था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Hafiz Saeed Dead: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड, लश्कर का चीफ, भारत का दुश्मन नंबर 1 और इंटरनेशनल मोस्टवांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के झेलम में हुए गोलीबारी में उसे गोली लगी है। वो पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात के बाद वापस लौट रहा था। उसी काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसी हमले में रियासी हमले का मास्टरमाइंड और सईद का भतीजा अबू कताल मार दिया गया है।
दरअसल, मीडिया में कहीं कहीं ये खबर भी चल रही थी कि अबू कताल के साथ हाफिज सईद भी मारा गया मगर ऐसा नहीं है। हाफिज सईद अभी जिंदा है। हमले में उसे गोली लगी है और जख्मी हालत में उसे रावलपिंडी में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ना ही पाकिस्तान के किसी अधिकारी का इसपर कोई बयान आया है।
मारा गया हाफिज सईद का राइट हैंड अबू कताल
भारत के दुश्मन लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक आतंकी अबू कताल सिंधी को पाकिस्तान में मार डाला गया है। वह मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद का राइट हैंड बताया जाता है, जिसने उसे खुरेता लॉन्च पैड का कमांडर बना रखा था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित झेलम जिले के दीना इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला।
Advertisement
कताल जम्मू-कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दे चुका था। यहां राजौरी में 1 जनवरी 2023 को हुए हमले का भी वही मास्टरमाइंड था। इसके अलावा पिछले साल 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले के लिए भी वह जिम्मेदार था।
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद
Advertisement
हाफिज सईद को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 2006 में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी हाफिज सईद का हाथ रहा। 2001 में भारतीय संसद तक को सईद ने निशाना बनाया था। वो एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान लगातार उसे आतंकी मानने से इनकार करता रहा है।
मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद की CV
- हाफिज सईद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है।
- हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है।
- हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है।
- हाफिज सईद पुलवामा अटैक का भी मास्टरमाइंड है।
- लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है।
- आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद को जेल में भी बंद किया गया था।
- हाफिज सईद, कश्मीर में आतंकवादी हमलों और आतंकवादी समूहों को फंडिंग करना रहा है।
- भारत सरकार ने हाफिज सईद पर मुकदमा चलाने के लिए उसे यहां प्रत्यर्पित करने का अनुरोध पाकिस्तान से किया है।
NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी था अबू कताल
अबू कताल जमात उद-दावा का टॉप कमांडर था। हमले में अबू कताल के एक साथी की भी मौत हो गई। अबू कताल जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की योजना बनाने के लिए जाना जाता था और आतंकी संगठन का एक महत्वपूर्ण ऑपरेटिव था। वह भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 12:38 IST