अपडेटेड 24 November 2025 at 11:07 IST
BREAKING: पाकिस्तान के पेशावर में एक के बाद एक दो बड़े धमाके, FC हेडक्वार्टर पर हमले में तीन की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में दो बड़े धमाके हुए हैं। FC हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर ये हमला किया गया है। सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

पाकिस्तान का पेशावर सोमवार, 24 नवंबर को जोरदार धमाके से दहल उठा। एक के बाद एक दो बड़े धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। FC हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर ये हमला किया गया। सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (FC) के हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर हमला किया गया है। पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस ऑफिसर मियां सईद अहमद ने इस हमले की पुष्टि करते हुए डॉन को बताया कि FC के हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला हुआ है। कुछ बंदूकधारी हमलावर अचानक FC के हेडक्वार्टर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दो धमाके हुए।
पेशावर FC हेडक्वार्टर में धमाका
पुलिस ने बताया कि पेशावर मुख्य बाजार में स्थित FC चौक पर 2 धमाके हुए हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सेना और पुलिस ने हेडक्वार्टर को सील कर जवाबी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 3 हमलावरों को ढेर कर दिया है। वहीं, एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा दिया। सेना के 3 जवान के भी मारे जाने की खबर है।
सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया
पुलिस ने बताया कि पेशावर मुख्य बाजार में स्थित FC चौक पर 2 धमाके हुए हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सेना और पुलिस ने हेडक्वार्टर को सील कर जवाबी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 3 हमलावरों को ढेर कर दिया है। वहीं, एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा दिया। सेना के 3 जवान के भी मारे जाने की खबर है।
Advertisement
भारी गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी
सुरक्षा सूत्रों के हवाले से, डॉन ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने FC हेडक्वार्टर के एंट्रेंस पर धमाका किया, जिसके बाद इलाके से भारी गोलीबारी की आवाजे सुनी गईं। यह जगह एक मिलिट्री कैंटोनमेंट के पास घनी आबादी वाले इलाके में है। यह नया हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान बीते कई दिनों से जानलेवा हमले हुए हैं। इस साल की शुरुआत में, क्वेटा में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर के बाहर एक शक्तिशाली कार बम धमाके में कम से कम दस लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए थे।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 November 2025 at 09:56 IST