अपडेटेड 2 March 2026 at 14:53 IST

Iran-Isreal War: 'मेरे पति और बच्चे वहां...', खामेनेई की मौत पर LIVE शो में रो पड़ी पाकिस्तानी एंकर; VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी एंकर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो रोते हुए बता रही हैं कि उनका परिवार मिडिल ईस्ट में फंसा हुआ है। बता दें कि मिडिल ईस्ट भयंकर तनाव के दौर से गुजर रहा है।

Pakistani anchor cries on live show
Pakistani anchor cries on live show | Image: Instagram

Pakistani Anchor Cries: इजरायल-अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए जिसमें सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद से मिडिल ईस्ट भयंकर तनाव के दौर से गुजर रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में भी मातम का माहौल है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाक एंकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं।

जी हां, पाकिस्तान की जानी-मानी टीवी एंकर राबिया अनम रमजाम स्पेशल शो कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर दुख व्यक्त किया। इस बारे में बात करते हुए वो लाइव शो में भावुक हो गईं।

पाकिस्तान एंकर का रोते हुए वीडियो वायरल

शो में राबिया अनम ने कहा कि ये खबर आई कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई शहीद हो चुके हैं। इन हमलों में उनकी बेटी-दामाद और नवासी भी शहीद हो गए। पूरा मिडिल ईस्ट इस समय जंग की लपेट में आ चुका है। ईरान में तो इस वक्त मुकम्मल जंग शुरू हो चुकी है। जबकि कतर, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत... वहां भी मिसाइल गिरने की खबर है। पूरी रात मिसाइलें गिर रही हैं।

‘कई पाकिस्तानी मिडिल ईस्ट में फंसे’

उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सरहदों पर भी जंग के हालात हैं। सरहदें अब महफूज नहीं हैं।'

Advertisement

राबिया अनम आगे कहती हैं, 'जंग के बीच कई पाकिस्तानी मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। वहां किसी के बाप-बेटे रोजगार के लिए या कोई इलाज के लिए गया है। उन तमाम लोगों के घरवाले बहुत परेशान हैं। परिवार वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।'

सिसक-सिसक कर रोते हुए बोलीं- मेरे बच्चे फंसे

शो होस्ट करते हुए वो अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं। उन्होंने कहा, 'खुद मेरे लिए शो करना बहुत मुश्किल है। मैं बहुत देर से खुद को कंट्रोल कर रही हूं। मेरा पूरा परिवार, मेरे बच्चे वहां हैं। बच्चे मां के पास होते हैं तो कोई परेशानी नहीं होती है। होता है कि एक साथ हैं, एक घर में हैं, एक छत के तले हैं। मेरे पति, मेरे सास-ससुर, मेरे बच्चे मिडिल ईस्ट में हैं। वहां पूरी रात मिसाइलें डिटेक्ट किए जा रहे थे। वो मंजर लोग अपनी आंखों से देख सकते थे। वहां मेरे घर से बहुत करीब मिसाइल डिटेक्ट किया गया। उसका मलबा गिरा है और बहुत नुकसान भी हुआ।'

Advertisement

ये पाकिस्तानी सेलेब्स भी जता चुके दुख

बता दें कि खामेनेई की मौत का शोक पाकिस्तानी सेलेब्स भी मना रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस माया अली, बिलाल अब्बास खान और कुब्रा खान समेत कई स्टार्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Iran-Isreal war: सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी अरामको पर ईरान का ड्रोन अटैक, भीषण आग लगने के बाद की गई बंद, खतरनाक मोड़ पर युद्ध

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 14:53 IST