Iran-Isreal war: सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी अरामको पर ईरान का ड्रोन अटैक, भीषण आग लगने के बाद की गई बंद
ईरान ने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी रास तनुरा पर ड्रोन से हमला कर दिया है। इस हमले के बाद सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने रास तनुरा तेल रिफाइनरी को बंद कर दिया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Iran Attacked on Saudi Arab Aramco Refinery: आज इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का तीसरा दिन है। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट भयंकर तनाव के दौर से गुजर रहा है। इन हमलों से बौखलाया ईरान ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान ने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी रास तनुरा पर हमला कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन से अटैक हुआ है, जिससे प्लांट में आग लग गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। इसे सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद किया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
आग पर पा लिया गया काबू
कई सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ईरानी ड्रोन ने सोमवार सुबह सऊदी अरब के तेल बुनियादी ढांचे पर हमला किया। हमले से साइट पर आग लग गई। रिपोर्ट्स में इसे छोटी आग बताया गया है, जिसे समय रहते काबू में कर लिया गया।
बता दें कि अरामको तेल प्लांट पर यह हमला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। फिर ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों और इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए।
Advertisement
कितनी है इसकी क्षमता?
रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन के आसपास बताई जाती है। यह दुनिया के सबसे बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग टर्मिनलों में से एक है, जहां से कच्चा तेल अमेरिका, एशिया, यूरोप समेत कई देशों में पहुंचाया जाता है।