अपडेटेड 11 July 2025 at 19:19 IST

नौ महीने तक सड़ती रही लाश, बर्तनों पर लगा हुआ था जंग... एक 'खूबसूरत हसीना' की सबसे दर्दनाक मौत पर सन्न रह गई दुनिया

पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्री हुमैरा की इस तरह से दर्दनाक मौत हुई है, कि लोग इसे सुनकर हैरान है। पुलिस ने इस मामले में की खुलासे किए हैं।

Pakistani actress Humaira Asghar most painful death
पाकिस्तान की हसीन अभिनेत्री हुमैरा की दर्दनाक मौत। | Image: Screen Shot/Insta

Pakistani actress Humaira Asghar Dead: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर की मौत ने सबको हैरान करके रख दिया है। एक्ट्रेस का शव कराची के फ्लैट में पाया गया। चौंकाने वाली बात ये है कि अभिनेत्री की मौत करीब 9 महीने पहले हो गई थी। पुलिस की जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 साल की हुमैरा का शव बिल्कुल सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिसपर कीड़े लगे हुए थे, और बेहद गंदी बदबू आ रही थी।

हुमैरा जहां रहती थी, उस मंजिल पर और कोई नहीं रहता था। हालांकि, शव से इतनी खतरनाक बदबू आ रही थी, कि लोगों को शक गया और पुलिस को इसे बारे में सूचना दी गई। वहीं 9 महीने से किराया ना मिलने की वजह से मकान के मालिक ने भी पुलिस में अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज कराई।

अभिनेत्री के फोन सेपुलिस ने की लाश की पहचान

हुमैरा का घर बंद था, केवल कमरे की बालकनी खुली हुी थी। वहीं बिजली का बिल ना भरने की वजह से की महीनों से उनके घर की बिजली भी कटी हुई थी। वहीं उनके रेफ्रीजरेटर से एक्सपायरी डेट की खाने-पीने की चीजें मिली है। चीजों पर एक्सपायरी डेट भी सितंबर 2024 की है। पुलिस ने अभिनेत्री के फोन से उनकी पहचान की।

आखिरी व्हाट्सएप मैसेज अक्टूबर 2024 का था

पाकिस्तानी अभिनेत्री के व्हाट्सएप पर आखिरी मैसेज 7 अक्टूबर 2024 का है। उनके फोन पर आखिरी कॉल सेवा भी अक्टूबर 2024 की ही बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वह आखिरी बार सिंतबर 2024 में एक्टिव नजर आई थीं।

Advertisement

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की घर में मिली लाश

हुमैरा असगर की मौत से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। जब हुमैरा के परिवार, खासकर उनके भाई और पिता को उनके निधन की सूचना दी गई, तो उन्होंने हुमैरा का शव लेने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक, जब पुलिस ने फोन रिकॉर्ड के जरिए उनके भाई से संपर्क किया, तो उनके भाई ने उन्हें अपने पिता से बात करने के लिए कहा, जिनका जवाब और भी ठंडा था। हुमैरा असगर के पिता रिटायर्ड आर्मी डॉक्टर असगर अली ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों से कहा कि “हमने उससे बहुत पहले ही नाता तोड़ लिया है। उसके शव के साथ जो करना है कर लो। हम उसे रिसीव नहीं करेंगे।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे एक बार फिर हुमैरा के पिता को उसका शव लेने और अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो शव को उत्तराधिकारीहीन घोषित कर दिया जाएगा और उसे दफना दिया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: ट्रेन पर पथराव करने वाले युवकों की पुलिस ने कराई 'मुर्गा वॉक', जौनपुर से वीडियो हुआ था वायरल

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 19:19 IST