पाकिस्‍तान में बड़ा आंतकी हमला, क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक; धमाके में 23 लोगों की मौत, 30 से ज्‍यादा घायल

Balochistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को एक जोरदार धमाका हो गया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है।

Pakistan Train Blast News
Pakistan Train Blast News | Image: X

Balochistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को एक जोरदार धमाका हो गया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। स्थानीय मीडिया और पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

रेलवे ट्रैक पर हुआ भीषण विस्फोट

धमाका क्वेटा के मन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास हुआ। एक ट्रेन कैंट से आ रही थी, उसी दौरान ट्रैक पर इतना तेज धमाका हुआ कि ट्रेन की एक बोगी के परखच्चे उड़ गए। आसपास खड़े कई वाहनों में आग लग गई और धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। कुछ डिब्बे पटरी से भी उतर गए। घायलों को तुरंत क्वेटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सुरक्षा बलों पर हमला?

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने क्वेटा का दौरा किया था और सुरक्षा बलों के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की थी। 

सेना के अभियानों में हाल के दिनों में 35 से ज्यादा उग्रवादियों को मार गिराया गया था और कई कमांडरों को गिरफ्तार भी किया गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की इन कार्रवाइयों का जवाब देने के लिए ही यह आत्मघाती हमला किया गया।

Advertisement

राहत कार्य तेज 

धमाके के तुरंत बाद पुलिस, फ्रंटियर कोर और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण बताई जा रही है। क्वेटा में पिछले कुछ समय से सुरक्षा स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी और आतंकी समूहों की गतिविधियां अक्सर बढ़ जाती हैं। 

हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं। आगे और अपडेट आने की उम्मीद है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लीयर डील पर बनी सहमति, ट्रंप ने कहा- जल्द करेंगे समझौते का ऐलान
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड