अल्लाह हू अकबर का नारा लगा पाकिस्‍तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण, VIDEO जारी कर भारत को दी गीदड़भभकी

पाकिस्तान ने अब्दाली मिसाइल का टेस्ट करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 KM है।

 Pakistan tests fires surface-to-surface Abdali missile
अल्लाह हू अकबर का नारा लगा पाकिस्‍तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण | Image: X

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के बीच काफी तनाव का माहौल है। इस बीच पाकिस्‍तान ने फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान ने अब्दाली मिसाइल का टेस्ट करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 KM है। अब्दाली मिसाइल के परीक्षण का वीडियो भी सामने आया है। यह परीक्षण पाकिस्तान के सैन्य अभ्यास INDUS का हिस्सा था। अब्दाली मिसाइल को हत्फ-2 के नाम से भी जाना जाता है। यह परीक्षण संभवतः आर्मी स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) के तहत किए गए ऑपरेशनल यूजर ट्रायल का हिस्सा था, जो पाकिस्तान के परमाणु-सक्षम मिसाइल बलों की देखरेख करता है। मिसाइल परीक्षण के बाद पाकिस्‍तानी सैनिकों ने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाया।

दरअसल, अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट कर पाकिस्तान ने भारत को उकसाया है। भारत अब तक सयंम से काम ले रहा है। मगर उसकी इस हरकत का अंजाम और बुरा हो सकता है। अगर भारत उस पर अटैक करेगा तो वह कहीं का नहीं रहेगा। पाकिस्तान की अब्दाली को फुस्स करने के लिए भारत के पास कई मिसाइल हैं। बहरहाल, अब्दाली मिसाइल एक विपन सिस्टम यानी हथियार प्रणाली है।
 

अब्दाली मिसाइल के बारे में

अब्दाली बैलेस्टिक मिसाइल हटफ-1 का एडवांस्ड वर्जन है। पाकिस्तान का दावा है कि यह आधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है। इसके कारण ही यह सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। हालांकि, यह मिसाइल न्यूक्लियर वारहेड ले जाने में सक्षम नहीं है। मगर इतना जरूर है कि यह मिसाइल पारंपरिक विस्फोटकों के साथ रणनीतिक ठिकानों, सैन्य अड्डों और शहरों को निशाना बना सकती है।

Advertisement

भारत के पास मौजूद है अब्दाली का तोड़

भारत के पास अब्दाली भी खतरनाक और घातक मिसाइलें हैं। सच कहें तो भारत की तुलना में अब्दाली मिसाइल की तकनीक सीमित है। भारत के पास अग्नि-5 (रेंज 5,000-8,000 किमी) और K-4 SLBM (3,500 किमी रेंज) जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें हैं, जो पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती हैं। इसके अलावा भारत का S-400 और स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम अब्दाली जैसे हथियारों को चुटकी में मसल सकता है।

Advertisement

भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर रोक लगाई

भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों को वापस लेने से किया इनकार! अटारी बॉर्डर पर सारे काउंटर बंद; हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड