Pakistan: जोश में होश खो बैठे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ... कतर पहुंचते ही हवा में ही कर दी ऐसी हरकत, दुनियाभर में हो गए ट्रोल, VIDEO
कतर पहुंचने से पहले PAK पीएम शरीफ ने विमान में ऐसी हरकत कर दी कि अब दुनियाभर में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर शरीफ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब, कतर और तुर्किए तीन देशों के दौरे पर हैं। पाकिस्तान यूएई का कर्ज चुकाने के लिए इन देशों से वित्तीय मदद मांग रहा है। गुरुवार को कतर पहुंचने से पहले शरीफ ने विमान में ऐसी हरकत कर दी कि अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कुछ युजूर्स ने शहबाज का वीडियो वायरल कर, उनका जमकर मजाक उड़ाया।
कतर पहुंचते ही PAK पीएम शहबाज शरीफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। वजह बनी एक वायरल वीडियो, जिसमें वे विमान के अंदर से कतर के फाइटर जेट्स को सलामी देते नजर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान कतर वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शहबाज शरीफ के विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर हवाई क्षेत्र में प्रवेश कराया। विमान के अंदर बैठे शहबाज ये देखकर फूले ना समाए और ऐसी हरकत कर दी कि अब मजाक के पात्र बन गए।
वायरल हो रहे वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शरीफ का विमान कतर के एयरस्पेस में दाखिल हुआ, कतर वायुसेना के फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। इसी दौरान शहबाज शरीफ विमान की खिड़की के पास खड़े होकर जेट्स की तरफ हाथ उठाकर सलामी देते दिखे। शरीफ यहीं नहीं रोके, वो विमान के अंदर से ही कतर के अमीर को इस स्वागत के लिए आभार जताने लगे।
शरीफ ने विमान के अंदर क्या किया?
वायरल हो वीडियो में शरीफ कह रहे हैं, हमारे विमान के कतर के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही उसकी सुरक्षा के लिए कतर के लड़ाकू विमान आए हैं। मैं इसके लिए कतर के आमीर का दिल से आभारी हूं। ये सिर्फ मेरे लिए ही, पूरे पाकिस्तान के लिए ये गर्व की बात है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और शरीफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
Advertisement
यूजर्स के कमेंट की आई बाढ़
वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने कई तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'लैंडिंग का इंतजार भी नहीं किया, हवा में ही सलामी शुरू!' कुछ ने इसे 'ओवरएक्टिंग' बताया तो कुछ ने राजनीतिक तंज कसा। एक यूजर ने लिखा,'देश की हालत खराब है, लेकिन पीएम हवा में सलामी दे रहे हैं।' दूसरे ने कहा, 'प्रोटोकॉल समझने से पहले ही सलामी!'
शरीफ को प्रोटोकॉल का भी ज्ञान नहीं
कतर वायुसेना द्वारा हाई-लेवल विदेशी मेहमानों के विमान को फाइटर जेट्स से एस्कॉर्ट करना स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए यह सुरक्षा और सम्मान का हिस्सा था। लेकिन विमान के अंदर से सलामी देने का अंदाज सोशल मीडिया पर हास्य का विषय बन गया।