Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल में लगी आग, रेट पहुंचा 458 रुपये प्रति लीटर... जनता परेशान लेकिन शाहिद अफरीदी ने सरकार की क्यों थपथपाई पीठ?

Pakistan Fuel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बीच पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा सरकार का बचाव करने पर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया है।

Pakistan Fuel Price Hike
Pakistan Fuel Price Hike | Image: Republic

Pakistan Fuel Price Hike: पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय अपने सबसे बुरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 से पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिन्होंने आम आदमी को परेशान कर दी हैं। वैश्विक तेल बाजार में आए भूचाल और ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की आवाम पर पड़ा है। वित्त मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते कीमतों में भारी वृद्धि अनिवार्य थी।

तेल कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी 

पाकिस्तान सरकार द्वारा घोषित नई कीमतें न केवल चौंकाने वाली हैं, बल्कि यह किसी भी विकासशील देश के लिए एक रिकॉर्ड है। बता दें, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 137रु (42.7%) की भारी बढ़ोतरी के साथ अब PKR 458.40 प्रति लीटर है, जबकि डीजल 184रु (54.9%) के जबरदस्त उछाल के साथ अब PKR 520 प्रति लीटर है।

शाहिद अफरीदी का वीडियो संदेश

जहां एक ओर पाकिस्तान की सड़कों पर जनता इस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है, वहीं पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अफरीदी ने इस संकट की घड़ी में सरकार का बचाव करते हुए कहा, “युद्ध के कारण पूरी दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही है, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह पाकिस्तान अभी भी कई देशों से बेहतर स्थिति में है। हमें इस समय अपनी सरकार का साथ देना चाहिए और उनके फैसलों का पालन करना चाहिए ताकि देश की तरक्की न रुके।”

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा 

अफरीदी के इस 'धैर्य रखने' के उपदेश ने पाकिस्तानी आवाम को और नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और फेसबुक पर लोग उन्हें 'बेशर्म' और 'सत्ता का चमचा' करार दे रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, "करोड़ों की संपत्ति वाले अफरीदी को 458रु का पेट्रोल महंगा नहीं लगेगा, लेकिन एक गरीब दिहाड़ी मजदूर अब अपने बच्चों को खाना खिलाए या बाइक में तेल डलवाए?" कई लोगों का कहना है कि अफरीदी जैसे सेलिब्रिटी जमीनी हकीकत से कटे हुए हैं और सरकार की चापलूसी कर रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे महाजंग के कारण फिलहाल कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित है। पाकिस्तान, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर है, इस स्थिति में सबसे ज्यादा पिस रहा है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Kerala Election 2026: 'संजू सैमसन से सीखें वापसी करना', PM मोदी ने केरल के BJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- दिखाना होगा जज्बा

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड