पाकिस्तान में बत्ती गुल, दुकानें बंद और... पड़ोसी मुल्क में 'लॉकडाउन' जैसे हालात, 8 बजते ही गिर जाएंगे शटर; शहबाज सरकार ने सुनाया फरमान

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। ऐसे में इस्लामाबाद में व्यावसायिक प्रतष्ठानों के लिए एक बार फिर संशोधित बाजार समय फिर से लागू कर दिया गया है।

Shehbaz Sharif government issues strict order
Shehbaz Sharif government issues strict order | Image: AP/X

Pakistan: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने हर दिन नई मुसीबत खड़ी हो रही है। पड़ोसी मुल्क की राजधानी इस्लामाबाद में एक बार फिर लॉकडाउन जैसा नजारा देखने को मिला। यहां रात 8 बजे के बाद अंधेरा छाया रहा। दुकानें बंद रहीं और लोग भी घरों से बाहर कम ही निकले। इससे रोजमर्रा की जिंदगी, कारोबार और उद्योग-धंधे पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गए।

दरअसल, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान में ऊर्जा संकट गहराने लगा है। इसके कारण इस्लामाबाद में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए संशोधित बाजार समय फिर से लागू कर दिया गया है। नए नियम के मुताबिक, इस्लामाबाद में अब सभी बाजार, दुकान और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, किराने की दुकानें, बेकरी, रेस्टोरेंट समेत फूड आउटलेट्स को रात 10 बजे तक खोलने की छूट दी गई है।

इमरजेंसी सेवाओं समेत इन्हें मिली छूट

इसके अलावा मैरिज हॉल, टेंट हाउस, पार्टी प्लेस एवं अन्य कार्यक्रम स्थल भी रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे। इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं, फार्मेसी, पेट्रोल पंप, डेयरी, खेल सुविधाएं, कॉल सेंटर, डेटा सेंटर, आईटी और आईटीएस कंपनियों को इस नियम से बाहर रखा गया है।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

जिला प्रशासन के उपायुक्त इरफान मेमन ने सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक सूचना में इसकी पुष्टि की है। जिल मजिस्ट्रेट द्वारा देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नया नियम पूरे सप्ताह सख्ती से लागू रहेगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ऊर्जा संकट

पाकिस्तान पहले से ही ऊर्जा संकट झेल रहा था। अब ईरान-अमेरिका के बीच तनाव ने क्षेत्रीय ऊर्जा आपूर्ति को और प्रभावित कर दिया है। पाकिस्तान काफी हद तक आयातित ईंधन पर निर्भर है। वह एलएनजी और पेट्रोलियम दूसरे देशों से मंगाता है। ऐसे में पाक ने देश में ऊर्जा, ईंधन और धन की बचत के लिए नए नियम बनाए हैं।

आदेश के विरोध में उतरे व्यापारी

हालांकि, सरकार के इस आदेश का विरोध हो रहा है। व्यापारी समुदाय इस फैसले के खिलाफ उतर आए हैं। व्यापारियों का तर्क है कि पाकिस्तानी बाजार दोपहर में देर से खुलते हैं और रात 11 से 12 बजे तक चलते हैं। दुकानों को जल्दी बंद करने के सरकारी आदेश से उनकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा, जिससे खासकर छोटे और मध्यम दुकानदार आर्थिक संकट में आ जाएंगे।

Advertisement

सरकार ने क्यों लागू किया नियम?

बताते चलें कि पाकिस्तान मार्च में ही देश में सख्त नियम लागू कर चुका था। लेकिन ईद के मौके पर ढील दी गई थी। अब जून महीने की शुरुआत के साथ ही बाजारों के लिए फिर नई समयसीमा सख्ती से लागू कर दी गई है। हालांकि, जरूरी सेवाओं को लेकर छूट दी गई है। इससे उम्मीद की जा रही है कि देश के ऊर्जा संकट को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: सड़कों पर मांस, जगह-जगह हड्डियां और भयंकर बदबू... बकरीद के बाद पाकिस्‍तान में मचा त्राहिमाम, गर्मी से सड़ रहे अवशेषों से घुट रहा लोगों का दम

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड