पाकिस्तान के पास हैं दुनिया के सबसे ज्यादा भिखारी, हर दिन कमाते हैं 32 अरब रुपये! दूसरे मुल्कों तक फैला है रैकेट
Pakistani Beggars Economy : पाकिस्तान में दुनिया के सबसे ज्यादा भिखारी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में करीब 3.8 करोड़ पेशेवर भिखारी हैं और इनकी औसत दैनिक आय 850 पाकिस्तानी रुपये है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistani Beggars : पाकिस्तान की गिनती दुनिया के सबसे बदहाल मुल्क में होती है, उसकी माली हालत किसी से छुपी नहीं है। पाकिस्तान की GDP करीब 28 लाख करोड़ है और उसके ऊपर 22 लाख करोड़ का कर्ज है। भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अलग-अलग देशों में मांग-मांग कर थक गए हैं। शहबाज ईरान से लेकर तुर्किए और अजरबैजान जैसे देश घूमते रहें। मुल्क की बदहाली का हवाला देकर भी उनके दोस्त भीख देने को तैयार नहीं।
पाकिस्तान सरकार की इस आदत से वहां की आवाम में कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा भिखारी पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान में सालों से भीख का बड़ा कारोबार रहा है। यहां भिखारी हर साल करीब 42 अरब डॉलर भीख मांगकर जुटा लेते हैं। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट DAWN की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 में करीब 3 करोड़ 80 लाख भिखारी थे। पाकिस्तान में भीख के लिए खास ट्रेनिंग भी होती है।
पाकिस्तानी भिखारी कितना कमा लेता है?
पाकिस्तानी भिखारी हर दिन लोगों की जेब से भीख के रूप में करीब 32 अरब पाकिस्तानी रुपये निकालते हैं। ये कोई छोटी रकम नहीं है। पाकिस्तान के भिखारी कोशिश करते हैं लोगों का ध्यान खीचें और लोगों को भावुक कर दें। कराची में एक भिखारी प्रतिदिन औसत 2,000 पाकिस्तानी रुपये कमाता है।
- लाहौर में 1,400 रुपये
- इस्लामाबाद में 950 रुपये
- भिखारियों का राष्ट्रीय औसत - 850 रुपये
दूसरे मुल्कों में भिखारियों का रैकेट
पाकिस्तानी भिखारियों के पास मार्केटिंग स्किल होती है। पाकिस्तानी दूसरे मुल्कों में भिखारियों का रैकेट चलाते हैं। विदेशों में पकड़े गए करीब 90% भिखारी पाकिस्तानी मूल के होते हैं। हाल में सऊदी अरब ने 5 हजार से अधिक पाकिस्तानियों को पकड़कर वापस भेजा था। ये मक्का-मदीना जाने के लिए वीजा लेते हैं और सऊदी अरब में भीख मांगते हैं। सऊदी के हज मंत्रालय ने पाकिस्तान को इस पर जल्द से जल्द रोक लगाने की हिदायत दी थी। ऐसा ना करने पर सऊदी ने सख्ती के साथ वीजा बंद करने की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ये बात कबूली थी कि भिखारी दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती करा रहे हैं।