पाकिस्तान हुआ शर्मसार... दो विदेशी महिलाओं को अगवा कर गैंगरेप, डिप्टी PM इशाक डार का पोता निकला मुख्य आरोपी; गिरफ्तार

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार के पोते मुहम्मद रजा डार समेत 4 लोगों को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने दो विदेशी महिलाओं को अपहरण कर गैंग रेप किया, पैसे छीने और ऑर्गन तस्करी की धमकी दी। अक्टूबर 2025 में सिंगापुर से मुलाकात के बाद महिलाओं को पाकिस्तान बुलाकर यह घटना की गई।

Pakistan foreign women gang-rape Deputy PM Ishaq Dar relative arrested
पाकिस्तान डिप्टी PM के पोते ने किया अपहरण और गैंगरेप | Image: AP

पाकिस्तान में एक चौंकाने वाला अपराध सामने आया है, जिससे इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। लाहौर शहर में दो विदेशी महिलाओं के साथ अपहरण, गैंगरेप और जबरन वसूली एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में मुख्य आरोपी मुहम्मद रजा डार पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का पोता बताया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने रजा डार की पहचान इशाक डार के पोते के रूप में की है।

सिंगापुर में हुई मुलाकात

लाहौर पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, पीड़ित महिलाएं एक फ्रांस और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक हैं। पुलिस के मुताबिक, इन महिलाओं की मुलाकात रजा डार से अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में हुई थी। रजा डार ने उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया और बिजनेस वीजा की व्यवस्था भी कर दी।

ऑर्गन बेचने की धमकी

जून 2026 में जब महिलाएं पाकिस्तान पहुंचीं, तो 29 जून को उनको अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने उन्हें लाहौर के एक सुनसान घर में कैद कर रखा। वहां महिलाओं के साथ बार-बार बलात्कार किया गया, मारपीट की गई, उनके पैसे लूट लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी और भी पैसे मांग रहे थे और अगर पैसे न दिए तो अंगों को बेचने की धमकी भी दी।

Advertisement

कैसे खुला मामला?

एक महिला के पिता ने स्पेन से लाहौर पुलिस को फोन करके अपनी बेटी के खतरे में होने की सूचना दी। उन्होंने व्हाट्सएप पर कार की फोटो भी भेजी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।

रजा डार समेत 4 गिरफ्तार

लाहौर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया, जिसमें मुहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। पांचवां आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गुरुवार को को लाहौर की अदालत ने चारों गिरफ्तार आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।।

Advertisement

पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि इशाक डार का पोता इसमें शामिल होने से जांच बहुत सावधानी से की जा रही है। दोनों पीड़ित महिलाओं ने अदालत में मुहम्मद रजा डार को मुख्य आरोपी के रूप में पहचाना है। अभी तक इशाक डार की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: मौत के 4 महीने बाद निकलेगा अली खामेनेई का जनाजा, मशहद में होंगी सुपुर्द-ए-खाक रस्में, शुरू हुआ कई दिन चलने वाला आयोजन, यहां जानें सब कुछ 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड