दुकानें बंद, शादियों पर रोक... ईरान युद्ध से पाकिस्तान बदहाल, क्या शहबाज सरकार ने देश में 'स्मार्ट' लॉकडाउन का किया ऐलान? जानिए क्या है सच्चाई

पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने देश में 'स्मार्ट' लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है।

Shehbaz Sharif UNGA Speech
Shehbaz Sharif | Image: AP

पाकिस्तान की शहबाज सरकार देश में 'स्मार्ट' लॉकडाउन का ऐलान करने वाली है। रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। अगर निर्णय फाइनल हुआ, तो 4 अप्रैल से देश में लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है।

क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को प्रांतीय सरकारों के साथ-साथ आजाद जम्मू और कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के अधिकारियों के साथ भी शेयर किया गया है, ताकि कोई अंतिम निर्णय लेने से पहले उनकी राय ली जा सके।

प्रस्तावित योजना के तहत, शनिवार दोपहर से लेकर रविवार आधी रात तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस अवधि के दौरान, व्यावसायिक गतिविधियां, जिनमें शादी-विवाह के कार्यक्रम भी शामिल हैं, स्थगित रहेंगी, जबकि बाजार, दफ्तर और अन्य गैर-जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मकसद, खपत के चरम समय के दौरान आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाकर ऊर्जा संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है। प्रांतों के साथ आम सहमति बनने के बाद एक औपचारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह 'स्मार्ट लॉकडाउन' 4 अप्रैल से लागू किया जा सकता है।

शहबाज शरीफ ने की ये अपील

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सरकार के खर्च कम करने के अभियान का समर्थन करने की अपील की। ​​यह अभियान ईरान पर US और इजरायल के युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बाद शुरू किया गया है।

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बदलते क्षेत्रीय हालात के बीच तेल बचाने पर एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए यह अपील की।

ये भी पढ़ेंः हूती विद्रोहियों की एंट्री से भयंकर हुआ युद्ध, अब IDF ने भी फूंका बिगुल

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड