अपडेटेड 2 May 2025 at 17:25 IST
ये देखो... पैजामे में युद्ध लड़ेंगे? Pakistan सेना नौसिखियों को दे रही ट्रेनिंग, PoK में ग्रामीणों को थमाए हथियार
थल, जल और वायु सेना में भारत, पाकिस्तान से बहुत आगे है। पाकिस्तान के पास सेना की कमी है। अब वो अपने आम लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
India Vs Pakistan Military Power : पहलगाम आतंकी हमले के 10 दिन बीत जाने के बाद भले ही भारत ने सीधे तौर पर पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया है, लेकिन भारतीय सेना की तैनाती मात्र से पाकिस्तान इतना डरा है कि पाक सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग रहे हैं। पाकिस्तानी चौकियों से झंडे तक उतार लिए गए हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान के बेशर्म नेता रोज पानी पी-पीकर कह रहा है कि पाक फौज तैयार है, भारत को जवाब देंगे।
पाकिस्तान की क्षमता युद्ध क्षेत्र में भारतीय सेना के आगे 10 दिन भी टिकने की नहीं है। दोनों देशों के बीच अगर जंग हुई तो पाकिस्तान मुश्किल से मुश्किल भारत से सामने 7 या 8 टिक सकता है। पाकिस्तान की जनता के पास खाने को तीन वक्त की रोटी नहीं है, टैंकों और आर्मी वाहनों में भरने के लिए डीजल नहीं, डीजल खरीदने के लिए पैसे नहीं है और तो और सेना भी पाकिस्तान के पास भारत से 3 गुना कम है। ऐसे में अब वहां आम आदमियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
नौसिखियों के दम पर करेगा युद्ध?
पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकी रहे रहा है और भारत शांत है। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान के पास सेना की कमी है। अब वो अपने आम लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग रहा है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले आम कश्मीरियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान से आए एक वीडियो में पाक सेना पीओके के सुधनोती और अन्य इलाकों के स्थानीय ग्रामीणों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। जिसमें लोग कुर्ते पजामे में हथियार चलाना सीखते हुए नजर आ रहे हैं।
किसमें कितना दम?
भारतीय सेना पाकिस्तान से 3 गुना ताकतवर है। भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान से करीब 9 गुना अधिक है। भारत लगातार आधुनिकीकरण और उपकरणों पर निवेश कर रहा है। ग्लोबल फायरपावर 2025 के आंकड़े बताते हैं कि सैन्य स्ट्रेंथ रैंकिंग में भारत, पाकिस्तान से आठ पायदान आगे हैं। भारत की रैंकिंग 145 देशों में चौथी है और पाकिस्तान 12वें नंबर पर है। भारत की सैन्य ताकत संख्या, तकनीक और बजट के मामले में पाकिस्तान से कहीं आगे है।
Advertisement
थल, जल और वायु सेना में भारत, पाकिस्तान से बहुत आगे है। बड़ा रक्षा बजट होने के कारण भारत के पास राफेल, ब्रह्मोस, INS विक्रांत जैसे आधुनिक हथियार है। भारत की थल सेना आकार, आधुनिक टैंकों और बख्तरबंद वाहनों में तीन गुना अधिक शक्तिशाली है। भारत की वायु सेना संख्या और तकनीकी रूप से अधिक उन्नत है, खासकर राफेल और ब्रह्मोस जैसे हथियारों के साथ। भारत की नौसेना विमानवाहक पोतों और परमाणु पनडुब्बियों के साथ रेंज और क्षमता में कहीं आगे है। दोनों देशों के पास लगभग समान परमाणु हथियार हैं, लेकिन भारत को मिसाइल रेंज और तकनीक में बढ़त है। हालांकि, पाकिस्तान को जमीनी ताकत और भौगोलिक स्थिति में मामूली फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: 5 फरवरी को PoK में मिले, 15 अप्रैल को पहलगाम आए, बेताब घाटी में हथियार छुपाए,फिर...; आतंकी हमले की टाइमलाइन का खुलासा
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 May 2025 at 17:25 IST