अपडेटेड 20 May 2025 at 19:19 IST

भारत से मात मिलने के बाद अमेरिका से गिड़गिड़ाने का असीम मुनीर को मिला इनाम, प्रमोशन कर बनाया फील्ड मार्शल

पाकिस्तान सरकार ने जनरल सैयद असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत कर दिया है। फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सबसे ऊपर है। जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं।

Pakistan Army chief Gen Asim Munir promoted to Field Marshal Operation Sindoor
असीम मुनीर को प्रमोशन कर बनाया फील्ड मार्शल | Image: X/Republic

Gen Asim Munir promoted to Field Marshal: Operation Sindoor में भारतीय सेना से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। दुनिया में पाकिस्तान ही इकलौता ऐसा देश है, जो अपनी हार और भारी नुकसान का जश्न मनाता है। भारत ने दुनिया को सबूतों के साथ बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक के कई सैन्य ठिकानों को कैसे तबाह किया। इसके जवाब भी शहबाज शरीफ सरकार ने अपने आर्मी चीफ असीम मुनीर का प्रमोशन कर दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने जनरल सैयद असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया है। मंगवार को शहबाज कैबिनेट ने असीम मुनीर के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले ने हारी हुई सेना के जनरल आसिम मुनीर को हीरो के रूप में पेश करने की कोशिश की है। इसके अलावा पाक सरकार ने एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू की सेवा अवधि खत्म होने के बाद भी जारी रखने का फैसला किया है।

फील्ड मार्शल है पांच सितारा रैंक

फील्ड मार्शल पांच सितारा रैंक माना जाता है, जो जनरल (चार सितारा) से ऊपर होता है। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद सेना का सर्वोच्च सैन्य रैंक होता है, जो आजीवन मान प्रतिष्ठा देनेवाला पद है। सामान्य रूप से युद्धकाल या असाधारण सैन्य उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इस पद को बेहद सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन शहबाज सरकार ने असीम मुनीर को ये पद देते हुए शायद उसकी गरीमा का ख्याल नहीं रखा। जनरल असीम मुनीर अब पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। इससे पहले जनरल अयूब खान को इससे नवाजा गया था, जो पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी रहे। 

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया। भारत के छोटे से एक्शन से पाकिस्तान में हाय-तौबा मच गई थी। भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला देते हुए 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 100 किलोमीटर तक घुसकर 9 आंतकी ठिकानों को तबाह किया था। इस सैन्य अभियान का कोडनेम ही 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया है। इसके बाद जब पाकिस्तान की तरफ से भारत को उकसाने के लिए ड्रोन हमले किए गए तो भारतीय सेना ने जवाही कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयर बेस, सैन्य ठिकानों और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा के ट्रैवल ब्लॉग को रेकी टूल की तरह इस्तेमाल कर रही थी ISI? अयोध्या राम मंदिर भी गई थी Jyoti Malhotra
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 May 2025 at 19:00 IST