अपडेटेड 27 February 2026 at 08:11 IST

अफगानिस्तान के हमलों से तिलमिलाया पाकिस्तान, काबूल-कंधार समेत कई शहरों पर कर दिया एयरस्ट्राइक; तो क्या दोनों देशों के बीच जंग तय?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब जंग का रूप ले रहा है। अफगान सैनिकों के हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए काबूल-कंधार समेत कई शहरों पर एयरस्ट्राइक कर दिया।

Pakistan Strikes Afghanistan
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक | Image: Republic

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब जंग का रूप ले रहा है। अफगान सैनिकों के हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कंधार और पक्तिया प्रांतों में रात भर एयरस्ट्राइक की, जबकि अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भारी नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है। तालिबान ने इस एयरस्ट्राइक की पुष्टि की है, मगर हताहतों की जानकारी नहीं दी है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा डूरंड रेखा (Durand Line) पर तनाव अब खुले संघर्ष में बदल गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना की बार-बार की गोलीबारी और हमलों के जवाब में अब अफगान सेना ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की है और पाक की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, इसके जवाब पाकिस्तान ने देर रात काबूल-कंधार समेत कई शहरों पर एयरस्ट्राइक कर दिया। पाक सेना ने दावा किया है कि इस एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक

पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि अफगान तालिबान के बिना उकसावे के हमले के जवाब में पाकिस्तान ने ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत काबुल, पक्तिया और कंधार में तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में 133 तालिबान ऑपरेटिव मारे गए, 200 से अधिक घायल हुए, 27 चौकियां तबाह हुईं और 9 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की चौकियों को किया था तबाह

इससे पहले गुरुवार रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा पर हमला किया था, जिसे तालिबान ने पाकिस्तान की पिछली एयरस्ट्राइक (22 फरवरी को नंगरहार और पक्तिका में) का जवाब बताया। अफगान पक्ष ने दावा किया कि इस हमले में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियां कब्जे में ली गईं। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक को कायरतापूर्ण करार दिया और कहा कि काबुल, कंधार और पक्तिया में हमले हुए, हालांकि उन्होंने हताहतों की कोई संख्या नहीं बताई और जवाबी कार्रवाई शुरू होने की बात कही।

Advertisement

पाकिस्तान के राष्ट्रपति का संदेश

वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने आसिफ अली जरदारी ने साफ-साफ कह दिया है कि पाकिस्तान अमन और इलाके की एकता से कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सेना का जवाब पूरी तरह और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझने की गलती करेंगे, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी हमारी पहुंच से बाहर नहीं होगा।”

तालिबान ने एयरस्ट्राइक पर क्या कहा?

तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की पुष्टि करते हुए बताया कि काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले हुए, जिसमें कोई कैजुअल्टी नहीं हुई। मुजाहिद ने पाकिस्तान पर कायरतापूर्ण तरीके से अफगान इलाकों को टारगेट करने का आरोप लगाया और बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में एयरस्ट्राइक की हैं; अच्छी बात यह है कि किसी के कैजुअल्टी की खबर नहीं है।"

Advertisement

बता दें कि डूरंड रेखा , जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की सीमा है, लंबे समय से विवादित रही है। अफगानिस्तान इस लाइन को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं देता, जबकि पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा मानता है। कतर की मध्यस्थता से हुए समझौते पर अब सवाल उठ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत की अपील की है, लेकिन फिलहाल सीमा पर गोलीबारी और एयरस्ट्राइक जारी हैं।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, अफगान सेना ने कर दिया धुंआ-धुंआ, Durand Line पर पाक की 15 चौकियों पर कब्जा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 07:23 IST