अपडेटेड 26 February 2026 at 23:13 IST
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, अफगान सेना ने कर दिया धुंआ-धुंआ, Durand Line पर पाक की 15 चौकियों पर कब्जा
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच Durand Line पर तनाव चरम पर है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। अफगान सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियां कब्जा करने का दावा किया है। सीमा पर दोनों तरफ से गोलीबारी और झड़पें जारी हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा डूरंड रेखा (Durand Line) पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना की बार-बार की गोलीबारी और हमलों के जवाब में अब अफगान सेना ने बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं।
अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के ठिकानों और सैन्य सुविधाओं पर हमले किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाने के लिए लेजर हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने डूरंड लाइन के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है।
अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने पहले अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे, जिनमें कई आम नागरिक मारे गए थे। इन हमलों में घरों, मदरसों और आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचा। अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया और जवाबी कार्रवाई की बात कही।
15 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा
अब अफगान सेना ने डूरंड लाइन के साथ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियां कब्जा कर ली हैं।
Advertisement
- नंगरहार प्रांत के डोर बाबा जिले के नावो क्षेत्र में दो पाकिस्तानी पोस्ट।
- गुश्ते जिले के अनारगी क्षेत्र में तीन पोस्ट।
- कुनार नाराय जिले के डोकलाम क्षेत्र में दो पोस्ट।
कुल मिलाकर अफगान सेना ने इन इलाकों में कई चौकियों पर नियंत्रण हासिल करने का दावा किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 203वीं मंसूरी कोर और 201वीं खालिद बिन वलीद कोर ने मिलकर कुल 15 चौकियों पर कब्जा किया है।
पाकिस्तान ने किए थे हवाई हमले
यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई हवाई हमलों के जवाब में बताई जा रही है। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार (Nangarhar) और पकतीका (Paktika) प्रांतों में हवाई हमले किए थे, जिनमें पाकिस्तान का दावा है कि तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अफगानिस्तान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया और नागरिकों की मौत का आरोप लगाया।
Advertisement
डूरंड रेखा , जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की सीमा है, लंबे समय से विवादित रही है। अफगानिस्तान इस लाइन को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं देता, जबकि पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा मानता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 22:59 IST