अपडेटेड 27 December 2024 at 12:04 IST

Pak: खैबर पख्तूनख्वा में 3 अभियानों में 13 आतंकवादी ढेर, 1 सैन्य अधिकारी की मौत

Pak: खैबर पख्तूनख्वा में तीन अभियानों में 13 आतंकवादी मारे गए और एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई।

terrorist Photo
सांकेतिक फोटो | Image: social media

Pak: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए अलग-अलग तीन अभियानों में 13 आतंकवादी मारे गए और सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह सभी अभियान बृहस्पतिवार तड़के शुरू हुए।

पहले अभियान में सुरक्षा बलों ने बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया।

उत्तरी वजीरिस्तान में हुए दूसरे अभियान के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हालांकि, इस बीच गोलीबारी में मेजर मुहम्मद अवैस (31) की मौत हो गई।

Advertisement

तीसरा अभियान दक्षिणी वजीरिस्तान में हुआ और यहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए तथा आठ अन्य घायल हो गए।

सेना ने आतंकवाद को खत्म करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘इलाके में मौजूद आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किए गए हैं... हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।’’

Advertisement

आंतरिक मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 माह के दौरान हुई 1,566 आतंकी घटनाओं में से 948 घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा में घटित हुईं जिनमें 583 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के राज्यपाल और गोवा के मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 12:04 IST