तमिलनाडु के राज्यपाल और गोवा के मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

Manmohan Singh: तमिलनाडु के राज्यपाल और गोवा के मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anand Mahindra Mourns Manmohan Singh's Demise: ‘You Loved This Nation’
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन | Image: X

Manmohan Singh: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके आर्थिक सुधारों की सराहना की।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

रवि ने सिंह को बुद्धिमत्ता, विनम्रता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान दिया और चुनौतीपूर्ण समय में देश का मार्गदर्शन किया।

राजभवन की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में रवि के हवाले से कहा गया, 'सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।'

Advertisement

तमिलनाडु राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ई.के. पलानीस्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को आकार दिया।

उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विकास के 'एलपीजी (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण) मॉडल' की शुरूआत ने देश के लिए एक नया रास्ता तैयार किया। एक महान अर्थशास्त्री, सक्षम प्रशासक और एक अनुकरणीय राजनेता के रूप में उनका योगदान देश के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है।’’

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।'

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में सावंत ने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।”

उन्होंने लिखा, 'भारत के विकास में डॉ. सिंह के अपार योगदान को हमेशा कृतज्ञता और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे। ओम शांति।'

पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उपराज्यपाल ने बृहस्पतिवार रात जारी अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें ‘आर्थिक सुधारों के वास्तुकार’ के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का सभी सम्मान करते थे और देश के विकास और प्रगति में उनका योगदान सराहनीय था।

मुख्यमंत्री रंगासामी ने एक संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री थे और भारत का गौरव थे। सिंह के उत्कृष्ट आर्थिक सुधार असाधारण रूप से प्रशंसनीय थे।’’

पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘बहुत अच्छे इंसान थे और बहुत मृदुभाषी और विनम्र व्यक्ति थे।’’

ये भी पढ़ें: Skin Care: रोजाना नाभि पर लगाएं ये तेल, बढ़ने लगेगी चेहरे की खूबसूरती

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड