शांति की बात करने पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस भी रवाना

ईरान का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंच गया है। स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अरागची के नेतृत्व में आए इस दल में सुरक्षा परिषद के सचिव, रक्षा परिषद सचिव और केंद्रीय बैंक गवर्नर शामिल हैं। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और उनका प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुका है।

Large Iranian delegation arrives in Islamabad Middle East peace talks
पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल | Image: Video Grab

Iran-US Peace Talk: ईरान का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता करने के लिए शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और उनका प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुका है। दोनों देशों के बीच ये वार्ता ये दो सप्ताह के युद्धविराम ऐलान  के दौरान हो रही हैं, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले से हुई थी।

वार्ता में शामिल होने ईरान से आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से एयरपोर्ट पर इनका स्वागत उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल सईद आसिम मुनीर और गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी ने किया।  

विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कहा कि सभी पक्ष अच्छे तरीके से और रचनात्मक ढंग से बातचीत करेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान इस झगड़े को हमेशा के लिए खत्म करने का स्थायी और अच्छा समाधान निकालने में पूरी मदद करता रहेगा। अपने देश में आतंकी पालने वाली पाकिस्तान सरकार का कहना है कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखना और शांति के लिए काम करना बहुत जरूरी है।  

ईरानी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराकची कर रहे हैं।

Advertisement
  • अब्बास अराघची, विदेश मंत्री
  • मोहम्मद बगेर जोलघाद्र, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव
  • अली अकबर अहमदीन, रक्षा परिषद के सचिव
  • अब्दोलनासेर हेम्मती, ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर
  • ईरानी संसद के कई और सदस्य

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

अमेरिका की तरफ से डोनाल्ट ट्रंप के करीबी इस वार्ता में शामिल होने आ रहे हैं। अमेरिका की तरफ से 4 लोगों का प्रतिनिधिमंडल ईरान से बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद पहुंचेगा। जिसे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस लीड करेंगे। इसके अलावा ट्रंप के दामाद और पूर्व सलाहकार जारेड कुशनर, पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें: Vrindavan Boat Tragedy: यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, बांके बिहारी के दर्शन करने आए एक ही परिवार के 7 लोग शामिल

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड