Vrindavan Boat Tragedy: यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, बांके बिहारी के दर्शन करने आए एक ही परिवार के 7 लोग शामिल

मथुरा के केशी घाट पर 10 अप्रैल को यमुना नदी में स्टीमर पलट गया। नाव पोंटून ब्रिज से टकराने के बाद पलटी, जिसमें 25-30 श्रद्धालु सवार थे। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mathura Boat Tragedy: Over 12 People Missing After Steamer Capsizes in Yamuna River
यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत | Image: X, Republic

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। केसी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस नाव पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु और स्थानीय लोग सवार थे। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

ये हादसा नाव के एक पोंटून ब्रिज (फ्लोटिंग पुल) से टकराने के बाद हुआ, जिसकी मरम्मत चल रही थी। टकराव के बाद नाव पलट गई और पानी में डूब गई। मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने 5 पुरुषों और 5 महिलाओं सहित 10 शव बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना समेत अलग-अलग जगहों से आए करीब 25-30 श्रद्धालु और पर्यटक यमुना नदी में नाव की सवारी का आनंद ले रहे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे स्टीमर एक फ्लोटिंग पिपा ब्रिज से टकरा गया, जिससे नाव अचानक पलट गई। नदी में तेज बहाव और गहरे पानी के कारण कई लोग डूब गए। अभी तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।

पंजाब से आए थे श्रद्धालु

हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु शुक्रवार सुबह ही लुधियाना और जगराओं से वृंदावन पहुंचे थे। हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगराओं के रहने वाले हैं। कुछ लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम उन्हें ढूंढ रही है। स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय डाइवर्स और नाविकों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। डाइवर्स ने यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया।

Advertisement

पीएम ने जाताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। PMO ने एक्स पर लिखा कि "मथुरा में नाव पलटने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की मदद कर रहा है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि "मथुरा जिले में नाव पलटने की घटना अत्यंत दुखद है। मैंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डर, प्रशांत विहार इलाके में खून से सने 2 युवकों के शव मिले
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड