अपडेटेड 5 March 2026 at 08:58 IST

पाकिस्‍तान ने दिया धोखा! सऊदी पर मिसाइलें गिरा रहा ईरान तो चुप क्यों हैं शहबाज शरीफ? जान लड़ाने का था वादा; इशहाक डार तो निकले बेशर्म

ईरान मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच ईरान ने पाकिस्तान की अपील को दरकिनार करते हुए सऊदी अरब पर भी हमला बोला है।

iran attack saudi arabia aramco oil refinery
पाकिस्‍तान ने दिया धोखा! सऊदी पर मिसाइलें गिरा रहा ईरान तो चुप क्यों हैं शहबाज शरीफ? जान लड़ाने का था वादा; इशहाक डार तो निकले बेशर्म | Image: X

ईरान मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच ईरान ने पाकिस्तान की अपील को दरकिनार करते हुए सऊदी अरब पर भी हमला बोला है। मंगलवार को ईरानी ड्रोन ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद पूर्वी शहर धाहरान, जहां तेल कंपनी Saudi Aramco का मुख्यालय है। वहां भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी जारी की गई। अब विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि इसकी चपेट में पाकिस्तान भी आ सकता है।

इसका मुख्य कारण पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच सितंबर 2025 में हुए रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौता (SMDA) है, जो कहता है कि एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा। लेकिन पाकिस्तान इस वादे पर खरा नहीं उतर रहा लगता है। ईरान ने सऊदी अरब के कई शहरों पर ड्रोन-मिसाइल हमले किए हैं, यहां तक कि रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया। फिर भी पाकिस्तान ने कोई सैन्य कदम नहीं उठाया।

क्या कहता है रक्षा समझौता

पारस्परिक रक्षा समझौता स्पष्ट रूप से प्रावधान करता है कि दोनों देश किसी सहयोगी पर आक्रमण के खिलाफ संयुक्त रूप से जवाब देंगे। उदाहरण के तौर पर यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो सऊदी अरब भी इसमें शामिल हो सकता है।

Advertisement

शहबाज शरीफ ने भी साधी चुप्पी

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने एक्स पर इन हमलों की निंदा तो की और सऊदी के साथ एकजुटता जताई, लेकिन ईरान को जवाब देने या सैन्य सहायता की कोई बात नहीं कही। इससे संकेत मिलता है कि पाकिस्तान समझौते से पीछे हट रहा है, जो खुद उसके लिए मुसीबत बन सकता है। वहीं विदेश मंत्री इशहाक डार ने मंगलवार को इस्लामाबाद में कहा कि युद्ध शुरू होने पर वे सऊदी और ईरान के नेताओं से लगातार संपर्क में थे।

Advertisement

OIC बैठक के सिलसिले में सऊदी में मौजूद डार ने ईरानी समकक्ष को SMDA की याद दिलाई। उन्होंने बताया, ‘ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि सऊदी की जमीन का हमारे खिलाफ इस्तेमाल न हो। इसके बाद सऊदी पर युद्ध का असर न्यूनतम रहा।’

सऊदी नेतृत्व से पाकिस्तान की बातचीत

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को फोन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की। इस दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह सऊदी अरब के साथ खड़ा है। हालांकि, पाकिस्तानी बयान में रक्षा समझौते का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। इस दौरान पाकिस्तान ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और संघर्ष के क्षेत्र में फैलने की निंदा की है, लेकिन अमेरिकी भूमिका या पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधे आरोप लगाने से परहेज किया है।

डिफेंस पैक्ट पर पहली सार्वजनिक चर्चा

पाकिस्तान और सऊदी सरकारों में डिफेंस पैक्ट पर पहली बार चर्चा हुई है। इसके मुताबिक, किसी भी देश के खिलाफ कोई भी हमला दोनों के खिलाफ हमला माना जाएगा”, लेकिन अक्टूबर से अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के दो संघर्षों के बावजूद, न तो इस्लामाबाद और न ही रियाद ने अभी तक इसका इस्तेमाल किया है। इस्लामाबाद और रियाद के बीच सितंबर में हुए रक्षा समझौते को लेकर डार का यह बयान पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया है।

इसे भी पढ़ें- UP: मोहब्बत और 'एक कमरे में वक्‍त गुजराने' की गंदी सोच की आग में जली BDO की सरकारी गाड़ी, पुलिस ने खाना बनाने वाली के प्रेमी को किया गिरफ्तार
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 08:58 IST