अपडेटेड 18 September 2025 at 09:53 IST
बैकग्राउंड में S-400, आगे PM Modi...इस पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने फोटो पोस्ट कर दी जन्मदिन की बधाई; शहबाज शरीफ को मिर्ची लगना तय
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाकिस्तान से आई एक शुभकामना संदेश चर्चा का विषय बन गया है। यह संदेश पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर की ओर से आई है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से लेकर खिलाड़ियों, सिने स्टार्स से लेकर हर क्षेत्र के लोगों ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी। भारत का दुश्मन मुल्क पाकिस्तान भी PM Modi को जन्मदिन पर बधाई देने में पीछे नहीं रहा। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की ओर से दी गई जन्मदिन की बधाई अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाकिस्तान से आई एक शुभकामना संदेश चर्चा का विषय बन गया है। दानिश कनेरिया, जो पाकिस्तान के दूसरे और आखिरी हिंदू क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं, ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उन्हें अच्छा स्वास्थ, शक्ति और सफलता प्रदान करने की कामना की। इस खास संदेश के साथ पीएम मोदी को जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मिर्ची लगना तय है।
दानिश कनेरिया ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन पर बधाई
इस जन्मदिन संदेश में पीएम मोदी की तस्वीर मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 के साथ है। ये तस्वीर प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तुरंत बाद पंजाब स्थित आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर खिंचवाई थी। दानिश कनेरिया ने अपने शुभकामना संदेश में पीएम मोदी के लिए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और भारत को शांति एवं समृद्धि की ओर ले जाने में निरंतर सफलता प्रदान करे।
शहबाज शरीफ को मिर्ची लगना तय!
दानिश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। कनेरिया, जो अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, ने एक बार फिर PAK के आलाकमान का ध्यान खींचा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने इससे पहले भी कई मौकों पर अपने देश के खिलाफ विवादास्पद बयान दिए हैं, जिसके चलते वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उनकी ओर से पीएम मोदी को दी गई शुभकामनाओं ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं, इस पोस्ट को देखकर शहबाज शरीफ को मिर्ची लगना तय माना जा रहा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 September 2025 at 09:53 IST