बांग्लादेश और पाकिस्तान की गलबहियां... 14 साल बाद सीधी उड़ान सेवा शुरू, कराची में लैंड हुआ प्लेन; ढाका से सप्ताह में जाएंगी 2 फ्लाइट्स
14 साल बाद बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें शुरू हो गई है, पहली फ्लाइट ढाका से कराची पहुंची है, इससे दोनों देशों के व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दक्षिण एशिया में दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। जानें क्यों रोक लगाई गई थी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Bangladesh Pakistan Direct Flights: बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की पहली डायरेक्ट फ्लाइट गुरुवार (29 जनवरी 2026) रात को ढाका से कराची पहुंची। कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 11 बजे के आसपास ये फ्लाइट लैंड हुई। एयरपोर्ट पर पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी देकर इसका भव्य स्वागत किया गया। 2012 के बाद यह ढाका-कराची रूट पर पहली सीधी उड़ान है। पहले यात्रियों को दुबई, दोहा या बाकी शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ती थीं, जिससे यात्रा में 8-12 घंटे लग जाते थे। अब सीधी उड़ान से समय काफी कम हो जाएगा, करीब 3 घंटे का वक्त बचेगा।
सप्ताह में 2 फ्लाईट ढाका से कराची जाएगी
बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने फिलहाल 30 मार्च 2026 तक इस रूट पर उड़ानें चलाने की अनुमति ली है। जो हफ्ते में 2 फ्लाइट्स गुरुवार और शनिवार को ढाका से कराची जाएगी ये फ्लाइट शाम 8 बजे रवाना होकर रात 11 बजे पहुंचेगी। दूसरी उड़ान कराची से ढाका- आधी रात 12 बजे रवाना होकर सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी।
उद्घाटन समारोह ढाका में हुआ, जहां बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन और पर्यटन सलाहकार शेख बशीर उद्दीन, पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कराची में भी स्पेशल रिसेप्शन हुआ।
क्यों लगाई गई थी रोक
2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण सीधी उड़ानें रोक दी थीं। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया। पिछले साल से बातचीत चल रही थी। अगस्त 2025 में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के ढाका दौरे पर इसकी औपचारिक घोषणा हुई। यह कई सालों में दोनों देशों के बीच पहला बड़ा उच्च स्तरीय दौरा था।
Advertisement
क्या फायदे होंगे?
यह कदम व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा। दोनों देशों के बीच पहले से ही मेडिकल टूरिज्म, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापार बढ़ रहा है। सीधी उड़ानें इसे और आसान बनाएंगी।