
Virat Kohli: कुछ देर के लिए इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, फैंस परेशान, अब किंग की हुई सोशल मीडिया पर वापसी
Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के दुनियाभर में करोड़ों चाहनेवाले हैं। इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिलता जिसपर उनके 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
विराट कोहली के फैंस को करारा झटका लगा जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से उनका अकाउंट गायब हो गया। जी हां, इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले किंग कोहली का अकाउंट नहीं दिख रहा था।
Image: @virat.kohli/instagram
कई फैंस ने जब इंस्टाग्राम पर कोहली का अकाउंट सर्च किया था तो स्क्रीन पर दिखा- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे थे कि क्या उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
Image: @virat.kohli/instagramAdvertisement
हालांकि, विराट कोहली का एक्स (ट्विटर) पर अभी भी अकाउंट दिख रहा है। फैंस कंफ्यूज हो गए थे कि क्या क्रिकेटर ने कुछ समय के लिए अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या हमेशा के लिए इंस्टाग्राम छोड़ दिया है।
Image: @virat.kohli/instagram
कुछ लोगों का ये भी कहना है कि हो सकता है कि किसी तकनीकी ग्लिच के कारण ऐसा हुआ हो। वही, बहुत से फैंस का मानना है कि प्राइवेसी बनाए रखने के लिए विराट कोहली ने ये फैसला लिया होगा।
Image: @virat.kohli/instagramAdvertisement
इस बीच, विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर अकाउंट फिर से दिखने लगा जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली। फैंस ने कहा कि ऐसा पक्का किसी तकनीकी ग्लिच के चलते हुआ होगा।
Image: @virat.kohli/instagram
जैसे ही 274 मिलियन फॉलोअर्स वाले किंग कोहली का इंस्टाग्राम पर अकाउंट फिर से शो होने लगा तो फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए उन्हें वेकलम किया है और लिखा- किंग इज बैक।
Image: @virat.kohli/instagram