अपडेटेड 8 August 2024 at 14:50 IST
आमना बलोच हो सकती हैं पाकिस्तान की नयी विदेश सचिव
अनुभवी राजनयिक आमना बलोच पाकिस्तान की नयी विदेश सचिव होंगी। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

अनुभवी राजनयिक आमना बलोच पाकिस्तान की नयी विदेश सचिव होंगी। बृहस्पतिवार को मीडिया में आयी खबरों से यह जानकारी मिली है।
‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की खबर के अनुसार, यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में पाकिस्तान की राजदूत बलोच 11 सितंबर को अपना पदभार संभालेंगी। वह वर्तमान विदेश सचिव डॉ. सायरस सज्जाद काजी की सेवानिवृत्ति के बाद उनका स्थान लेंगी।
खबर में प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नए विदेश सचिव की नियुक्ति के लिए विदेश मंत्री के तौर पर उप प्रधानमंत्री इशाक डार की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तान विदेश सेवा की 1991 बैच की अधिकारी बलोच एक महीने में ही शहबाज सरकार द्वारा नियुक्त दूसरी महिला संघीय सचिव बनने जा रही हैं। इससे पहले अंबरीन जान को इसी महीने सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया था।
Advertisement
इतिहास विषय से स्नातकोत्तर डिग्री धारक बलूच मलेशिया में पाकिस्तान की उच्चायुक्त रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने विदेशों में स्थित दूतावासों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह चीन के चेंग्दू में पाकिस्तान की महावाणिज्यदूत के पद पर भी रही हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 14:50 IST